फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' हिट होते ही कटरीना ने बहन को दे डाली सलाह, 'ये काम करेंगी तो बनेंगी बॉलीवुड की सुपरस्टार'

Wed, 10 Jul 2019 12:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif advice to her sister isabelle for entry in bollywood
katrina kaif, Isabelle - फोटो : social media
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रही हैं । उनकी पिछली फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही । कटरीना ने एक के बाद हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है । अब कटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं । इसाबेल की पहली फिल्म का नाम 'टाइम टू डांस' होगा।
katrina kaif advice to her sister isabelle for entry in bollywood
Isabelle Kaif
हाल ही में कटरीना से पूछा गया कि उन्होंने अपनी बहन को बॉलीवुड में कदम रखने से पहले क्या सलाह दी है । इस पर कटरीना ने कहा, 'मैं हमेशा अपनी बहन से कहती हूं कि तुम डायरेक्टर बनो या एक्टर, इस इंडस्ट्री में आने के लिए तुम्हें बहुत मजबूत होने की जरूरत है। यह आसान नहीं हैं ।'
katrina kaif advice to her sister isabelle for entry in bollywood
Katrina Kaif, Akshay Kumar - फोटो : social media
'मैं उससे कहती हूं कि किसी और के रास्ते पर मत चलो । हमेशा वह करो जो तुम करना चाहती हो। किसी और को उदाहरण की तरह मत देखो । उनके रास्ते को भी फॉलो ना करो। तुम्हें अपनी आवाज सुनने की जरूरत है।' बता दें कि कटरीना फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी । 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif advice to her sister isabelle for entry in bollywood
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram
इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं । पिछले दिनों कटरीना ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं । इन तस्वीरों में कटरीना सिर पर तौलिया बांधे नजर आईं । इस टॉवल सीरीज फोटो में कटरीना ने अक्षय कुमार, फराह खान और रोहित शेट्टी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' रीक्रिएट होगा । 
विज्ञापन
katrina kaif advice to her sister isabelle for entry in bollywood
सलमान-कटरीना - फोटो : instagram
हाल ही में सलमान और कटरीना का भी एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था । जिसमें ये कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाता नजर आ रहा है । इस वीडियो को सलमान के डिजाइनर एश्ले रिबेलो ने शेयर किया। वीडियो में सलमान कटरीना से शादी करते नजर आ रहे हैं और बाकी मेहमान उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं। ये वीडियो फिल्म 'भारत' की शूटिंग का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed