{"_id":"5d4a8f678ebc3e6d243bcd91","slug":"imtiaz-ali-share-a-photo-with-auto-driver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को बारिश में भीगते इम्तियाज अली के दिल को छू गया ऑटोवाले का ऑफर, वायरल हो गई पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रात को बारिश में भीगते इम्तियाज अली के दिल को छू गया ऑटोवाले का ऑफर, वायरल हो गई पोस्ट
Wed, 07 Aug 2019 02:52 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
imtiaz ali
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इम्तियाज अली ने पिछले दिनों अपनी फिल्म 'आज कल' की शूटिंग पूरी की है । इस फिल्म में इम्तियाज ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को कास्ट किया है । ये फिल्म 'लव आज कल' की रीमेक है । इम्तियाज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो अब वायरल हो रहा है ।
Imtiaz Ali
दरअसल, इम्तियाज ने एक ऑटो ड्राइवर के साथ सेल्फी शेयर की । इस पोस्ट के साथ इम्तियाज ने लिखा, 'मैं रात में पैदल जा रहा था और बारिश हो रही थी । तभी एक ऑटो रिक्शा मेरे पास आया और उसने मुझसे पूछा कि कहां जाना है । मैंने मना कर दिया । उसने फिर पूछा कि बारिश हो रही है और आपके पास छाता भी नहीं है ।'
imtiaz ali
'मैंने अपना वॉलेट देखा और उसकी तरफ देखकर मुस्कुराया। मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं । रिक्शेवाले ने मेरी ओर देखा और कहा कि बैठ जाओ । मैं बिना पैसे के भी छोड़ दूंगा । मैंने उससे कहा कि नहीं किसी और के पास जाओ और अपना काम करो । उसने फिर से कहा, नहीं आप भीग रहे हो । बैठ जाओ मैं छोड़ दूंगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali
- फोटो : instagram
'मैं बैठ गया और वो ऑटो चलाने लगा । थोड़ी ही दूर पर एक कार ऑटो के पास आकर रुकी । उसमें एक कपल था । वो मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते थे । रिक्शेवाला मुझे देखने लगा । उसने मुझसे पूछा कि क्या आप इम्तियाज अली हो । मैं आपके साथ सेल्फी लेना चाहता हूं । मैंने कहा नहीं, मैं तुम्हारे साथ सेल्फी लेना चाहता हूं ।'
विज्ञापन
imtiaz ali
इम्तियाज के इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । बता दें कि इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' फरवरी 2020 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी । फिल्म के पहले पार्ट 'लव आज कल' में सैफ अली खान ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था । अब उनकी बेटी फिल्म की लीड हीरोइन है।