फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Kapoor: पिता बनने के बाद किस बात को लेकर डरे हुए हैं रणबीर कपूर!, बताई यह वजह

Mon, 12 Dec 2022 01:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 12 Dec 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
In Red Sea International film festival Ranbir kapoor reveals about his insecurity after becoming father
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक महीने पहले ही पेरेंट्स बने हैं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया और इसके साथ ही रणवीर और आलिया की जिन्दगी में कई तरह के बदलाव आएं। पिता बनने के बाद इंसान की जिन्दगी में बहुत कुछ बदल जाता है, जाहिर है यह बात अब रणबीर कपूर ने भी महसूस की है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता बनने के बाद के अनुभव साझा किए और इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया की वह खुद को लेकर इनसिक्योर महसूस करते हैं। रणवीर ने खुद इस बात का खुलासा रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया।

In Red Sea International film festival Ranbir kapoor reveals about his insecurity after becoming father
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दाह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे।  इस दौरान उन्होंने फिल्म, पैरेंटिंग और कई चीजों को पर बात की। इवेंट के दौरान उन्होंने अपने पिता बनने के बाद अपनी सब से बड़ी इनसिक्योरिटी का भी खुलासा किया।

यह भी पढ़ें:  यूट्यूबर अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट, हैरान यूजर्स बोले- ये क्या देखना पड़ रहा है

In Red Sea International film festival Ranbir kapoor reveals about his insecurity after becoming father
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदला है। इसके जवाब में वह कहते हैं, 'मैं सोच रहा हूं कि मुझे इतना वक्त क्यों लगा मुझे पहले ही पिता बन जाना चाहिए था'। बातचीत के दौरान रणवीर ने अपने मन की एक ऐसी बात भी शेयर कि जिसमें उनका एक डर साफ तौर पर झलक रहा था। रणवीर कहते है, 'जब मेरी बेटी 20 साल की उम्र में पहुंचेगी मैं 60 साल का हो जाऊंगा'। वह कहते हैं, 'क्या मैं उनके साथ फुटबॉल खेल पाऊंगा? उनके साथ भाग पाऊंगा? हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ये निश्चित रूप से एक अलग तरह का अनुभव है, जिसे उन्होंने अभी तक महसूस नहीं किया है'।


यह भी पढ़ें: एक्टर्स को लेकर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले-पैसे के लिए साल में करते हैं 4-5 फिल्में
 
विज्ञापन
विज्ञापन
In Red Sea International film festival Ranbir kapoor reveals about his insecurity after becoming father
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए रणवीर ने बेटी के परवरिश को लेकर भी अपनी बात रखी। अभिनेता के मुताबिक कि आलिया और वो दोनों मिलकर बेबी के लिए समय मैनेज करेंगे। जब आलिया काम पर जाएंगी, तो रणबीर बेबी के साथ रहेंगे। वहीं जब रणबीर काम पर होंगे, तो आलिया घर पर मौजूद रहेंगी। रणबीर ये भी कहा कि माता-पिता बनने के बाद इंसान पहले से ज्यादा समझदार हो जाता है। चीजों को ज्यादा नजदीक से समझने की कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें:  बर्थडे पार्टी में नव्या के साथ स्पॉट हुए सिद्धांत, इन सितारों ने भी की शिरकत

विज्ञापन
In Red Sea International film festival Ranbir kapoor reveals about his insecurity after becoming father
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर 2022 को बिटिया का जन्म हुआ। बेटी का नाम राहा नीतू कपूर ने दिया। वर्क फ्रंट की बात करे तो इन दिनों रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:  दिशा के साथ रिश्ते पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम एक साथ रहते थे और...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed