सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023: भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित ये फिल्में, दिल में भर देंगी देशभक्ति का जुनून

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 14 Aug 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2023 watch these patriotic films based on india pakistan war Border Bhuj The Pride of India
स्वतंत्रता दिवस 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

15 अगस्त, 2023 को भारत को मिली स्वतंत्रता के 77 वर्ष पूरे हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कई तरह के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में देशभक्ति फिल्मों की बात न हो ऐसा थोड़े ही सकता है। आज हम आपको  उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिल में देशभक्ति की भावना छलक उठेगी।

Trending Videos
Independence Day 2023 watch these patriotic films based on india pakistan war Border Bhuj The Pride of India
द गाजी अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

द गाजी अटैक
साल 2017 में आई फिल्म 'द गाजी अटैक' भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे युद्ध की कहानी पर आधारित है, जिसके बारे में बेहद कम लोगों को ही पता  है। साउथ स्टार राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी, केके मेनन स्टारर यह फिल्म भारतीय नौसेना के पहले अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन की कहानी कहती है। दरअसल, नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023 watch these patriotic films based on india pakistan war Border Bhuj The Pride of India
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा भी दमदार किरदार में हैं। फिल्म के दमदार डायलॉग्स आपके अंदर देशभक्ति का जुनून भर देंगे।

Independence Day 2023 watch these patriotic films based on india pakistan war Border Bhuj The Pride of India
हिंदुस्तान की कसम - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदुस्तान की कसम
चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' भी 1971 के युद्ध पर बनी है। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार, अमजद खान, अमरीश पुरी और परिक्षित साहनी मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म आपको 1971 की लड़ाई में भारतीय वायुसेना के जाबाज जवानों और देश के लिए दी गई उनकी कुर्बानी याद दिलाएगी।

विज्ञापन
Independence Day 2023 watch these patriotic films based on india pakistan war Border Bhuj The Pride of India
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर
सन् 1997 में रिलीज फिल्म 'बॉर्डर' भी भारत पाक के बीच हुए युद्ध की कहानी कहता है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा के साथ ही तबू, राखी और पूजा भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। बता दें कि 'बॉर्डर' डायरेक्टर जेपी दत्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उनकी यह फिल्म दो साल में बनकर तैयार हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed