फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: देशभक्ति के जज्बे से भर देती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आपने कितनी देखीं?

Sat, 15 Aug 2020 07:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Aug 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Independence Day bollywood top patriotic films here list
देशभक्ति की भावना से भर देती हैं ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

आजादी की क्रांति से लेकर अन्य प्रेरक घटनाओं पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों को देखकर कोई भी देशभक्ति की भावना से भर जाता है। दर्शकों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर भी इन्हें खूब प्यार मिला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चलिए हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं जो देशभक्ति के जज्बे से भरी हैं। 

Independence Day bollywood top patriotic films here list
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर 
निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध पर बनी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 'बॉर्डर' साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 

Independence Day bollywood top patriotic films here list
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चक दे इंडिया
2007 में रिलीज हुई 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख ने कबीर खान नाम के एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच का किरदार निभाया था। उनका मशहूर डायलॉग '70 मिनट' आज भी लोगों को नहीं भूलता।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day bollywood top patriotic films here list
'भाग मिल्खा भाग' - फोटो : अमर उजाला

भाग मिल्खा भाग
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' वैसे तो एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है लेकिन खेलने के लिए उनकी मेहनत और लगन देखते ही बनती है।। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भारत-पाक बंटवारे के दौरान जान बचाकर दिल्ली पहुंचे मिल्खा सिंह एक रिफ्यूजी कैंप में अपनी बहन से मिलते हैं और यहीं से कहानी शुरू होती है। फिल्म के आखिर में जब मिल्खा सिंह फीनिशिंग लाइन पार करके जीत हासिल करते हैं तो फिल्म हर भारतीय के अंदर देशभक्ति का जज्बा जगा देती है। 

विज्ञापन
Independence Day bollywood top patriotic films here list
एयरलिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एयरलिफ्ट
अक्षय कुमार ने तो पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक देशभक्ति पर आधारित फिल्में की हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म थी 'एयरलिफ्ट', जो कुवैत से भारतीयों को छुड़ाए जाने वाले ऑपरेशन पर बनी है। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। रंजीत कात्याल नाम के एक कारोबारी बने अक्षय कुमार की मदद भारत सरकार करती है। रंजीत कात्याल ने 90 के दशक में खाड़ी संकट के दौरान भारतीय परिवारों को कुवैत और इराक से बाहर निकालने में मदद की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed