बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार पर्सनैलिटी से पहचाने जाने वाले अभिनेता इंदर कुमार इस दुनिया में नहीं हैं। 28 जुलाई 2017 को इंदर कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इंदर कुमार का जब निधन हुआ था तब वह महज 44 साल के थे। डॉक्टरों के मुताबिक, अभिनेता का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि इंदर कुमार ने आत्महत्या की थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि एक रात को ठीक-ठाक सोने के बाद भी अभिनेता सुबह उठे नहीं थे। इंदर कुमार ने सिनेमा में शानदार काम किया था लेकिन एक हादसे ने अभिनेता के करियर को बर्बाद कर दिया था। आज आपको अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
Inder Kumar: सलमान खान को टक्कर देते थे इंदर कुमार, मौत के बाद वायरल हुए अभिनेता के वीडियो ने मचाया था हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान को टक्कर देते थे इंदर
26 अगस्त 1973 को राजस्थान में जन्में इंदर कुमार मुंबई में हीरो बनने अपने सिक्स पैक एब्स के साथ आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मासूम' से की थी। इसके बाद ही अभिनेता को सिनेमा जगत में काम मिलना शुरू हो गया था। इंदर ने 'तुमको न भूल पाएंगे','मां तुझे सलाम', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मासूम', 'कुंवारा', 'वॉन्टेड' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। कहते हैं कि फिल्मी जगत में इंदर सलमान खान को टक्कर देते थे। वह सलमान खान के साथ 'तुमको न भूल पाएंगे' में नजर आए थे। फिल्म में बेशक उनका किरदार नकारात्मक था लेकिन अभिनेता के काम को फैंस ने खूब पसंद किया। इंदर ‘गजगामिनी’, ‘घूंघट’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘कहीं प्यार न हो जाए’, ‘ये दूरियां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
एक हादसे ने बर्बाद किया करियर
इंदर कुमार का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन फिल्म 'मसीहा' के सेट पर हुए हादसे ने सब बदल दिया। फिल्म 'मसीहा' में एक स्टंट सीन था, जिसे इंदर खुद करने वाले थे। इस स्टंट में इंदर कुमार को हेलीकॉप्टर का एक सीन शूट करना था। हेलीकॉप्टर जैसे ही आसमान की तरफ बढ़ा अचानक ही इंदर स्टंट के दौरान हेलीकॉप्टर से नीचे गिर गए। आसपास खड़े लोग इंदर को गिरते देख पूरी तरह से डर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में इंदर को गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें 3 साल तक बेड रेस्ट के लिए कह दिया था, जिसके बाद ही इंदर का करियर रुक गया।
मौत के बाद सामने आया वीडियो
इंदर कुमार की मौत के बाद उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अभिनेता नशे में धुत सुसाइड की बात कर रहे थे। उस वीडियो में वह कह रहे थे कि मुंबई में वह सिक्स पैक एब्स बनाकर हीरो बनने आए थे, लेकिन उनकी अय्याशियों ने उनकी जिंदगी खराब कर दी। इस वीडियो में अभिनेता ये भी कहते दिखे थे कि जो गलती उन्होंने की है वो बाकि लोग न करें। साथ ही उन्होंने अपने माता पिता से माफी भी मांगी थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही कुछ लोगों ने दावा किया कि इंदर कुमार ने सच में सुसाइड किया है। हालांकि, अभिनेता का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी पल्लवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि यह वीडियो फिल्म 'फटी पड़ी है यार' का एक सीन है, जिसे लोगों ने अभिनेता की असल जिंदगी से जोड़ दिया था।