फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parizad Kolah: टीवी की हिट एंकर परीजाद कोलाह दुर्घटना में घायल, ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ से वापसी को लगा झटका

Mon, 30 May 2022 01:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 30 May 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
India Laughter Champion TV anchor Parizad Kolah injured in accident Shekhar Suman And Archana Puran singh will judge the show
परिजाद कोलाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहे देश के अगले कॉमेडी चैंपियन की खोज वाले रियलिटी शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ में इसके दोनों जजों शेखर सुमन और अर्चना पूरन सिंह को लेकर तो लोगों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। लेकिन, कम लोगों को ही पता होगा कि ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ बंद होने के बाद से अपने पारिवारिक जीवन में खुशहाल इस शो की आकर्षक एंकर परिजाद कोलाह भी इस शो से टीवी पर वापसी की तैयारी में हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन परिलाद इसकी शूटिंग में अभी कुछ दिन और हिस्सा नहीं ले सकेंगी क्योंकि वह एक दुर्घटना में अपना पैर घायल कर बैठी हैं।

India Laughter Champion TV anchor Parizad Kolah injured in accident Shekhar Suman And Archana Puran singh will judge the show
परिजाद कोलाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में परिजाद कहती हैं, ‘मैं कैमरे के सामने वापसी करने के लिए बेहद उत्साहित थी, ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ जैसा जॉनर मुझे हमेशा से ही पसंद था। बदकिस्मती से मैं बहुत ही बुरी तरह से गिर गई हूं जिसके कारण मुझे टेलीविजन पर वापसी करने के लिए कुछ समय और लगेगा। हालांकि मैं जल्द ही वापसी करने की उम्मीद करती हूं।’

India Laughter Champion TV anchor Parizad Kolah injured in accident Shekhar Suman And Archana Puran singh will judge the show
परिजाद कोलाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक परिदाज को उनके डॉक्टर ने कुछ समय बिस्तर पर पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है ताकि वह इस चोट से जल्दी उबर पाएं। साल 2007 तक परिजाद ने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की मेजबानी की थी। उन दिनों शो के जज शेखर सुमन और नवजोत सिंह सिद्धू हुआ करते थे। सिद्धू बाद में ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखे, हालांकि उनके राजनीति में सक्रिय होने के बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Laughter Champion TV anchor Parizad Kolah injured in accident Shekhar Suman And Archana Puran singh will judge the show
परिजाद कोलाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ का एलान सोनी टीवी ने हाल ही में अपने हिट कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के इस सीजन के आखिरी एपीसोड की शूटिंग पूरी होने के साथ ही किया था। ये शो टेलीविजन पर कपिल के शो की जगह लेगा। शो के लिए पूरे देश से ऑडीशन शुरू हो चुके हैं। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में अर्चना कहती हैं, ‘इस शो के जरिये हम देश का अगला ‘कपिल शर्मा’ तलाशने जा रहे हैं। अरसे से देश को कोई नया स्टैंड अप कॉमेडियन नहीं मिला है।’

View this post on Instagram

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed