मिसेज इंडिया वर्ल्ड का आयोजन लॉस वेगस में किया गया। इस प्रतियोगिता की विजेता अमेरिका की शीलिन फोर्ड रहीं। वहीं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नवदीप कौर ने टॉप 15 में जगह बनाई है। इसके साथ ही नवदीप कौर ने बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड अपने नाम किया है।
Mrs World 2022: भारत की नवदीप कौर ने अपने नाम किया बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब, पहनी 'कुंडलिनी चक्र' से प्रेरित ड्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवदीप कौर का पहनावा
बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता से नवदीप कौर की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नवदीप ने "कुंडलिनी चक्र" से प्रेरित एक गोल्डन ड्रेस पहनी है।
नवदीप कौर ने बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड
"मिसेज वर्ल्ड 2022" के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नवदीप की तस्वीरें साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। और कैप्शन में लिखा - "प्रस्तुत करते हैं मिस इंडिया की राष्ट्रीय पोशाक। वर्ल्ड 2021 में नवदीप कौर ने इस अवंत गार्डे ड्रेस को पहना है जो "कुंडलिनी चक्र" से प्रेरित है"।
कुंडलिनी चक्र से प्रेरित
नवदीप कौर ने "कुंडलिनी चक्र" से प्रेरित अवंत-गार्डे ड्रेस पहनी है। नीचे से लेकर मुकुट तक यह ड्रेस शरीर के चक्रों के माध्यम से ऊर्जा के प्रवाह का प्रतिनिधित्व कर रही है।
इसे पहले नवदीप कौर मिसेज इंडिया 2020 - 21 जीतकर देश का नाम रौशन कर चुकी हैं।