सब्सक्राइब करें

Moon Knight Trailer: यहां समझिए मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के नए हीरो की जन्मकुंडली, सोमवार को रिलीज होगा ट्रेलर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Moon Knight trailer first look teaser cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+hotstar
Moon Knight Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल की दुनिया की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘स्पाइडमैन नो वे होम’ के बाद मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स अब एक नए दौर में प्रवेश करने वाला है। इसकी फिल्मों में हिंसा, उत्तेजना और दैहिक संबंधों का नया सूत्रपात हो चुका है और सोमवार को (भारत में मंगलवार सुबह 6 बजे) रिलीज होने जा रहे इसकी नई वेब सीरीज ‘मूननाइट’ के ट्रेलर से ये सिलसिला और खतरनाक होने वाला है। मार्वेल की इस वेब सीरीज से एक नया किरदार भी मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में जुड़ने वाला है और लोग मान रहे हैं कि मार्वेल की अगली फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रैंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के आने तक अभी कुछ और उथल पुथल भी नए किरदारों की सामने आ सकती है।

Trending Videos
Moon Knight trailer first look teaser cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+hotstar
Moon Knight Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वेल स्टूडियोज ने बीते साल डिज्नी प्लस के लिए बनाई अपनी वेब सीरीज के साथ इनके किरदारों को भी मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल करना शुरू कर दिया है। फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ में दिखा ‘डेयरडेविल’ का किरदार इसकी पहली झलक रही। इसी फिल्म में डॉक्ट्रर स्ट्रेंज के किरदार ने मल्टीवर्स की धारणा से मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के दर्शकों को अवगत कराया। और, इसी फिल्म से ये भी समझ आया कि इसके बाद आने वाली फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रैंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ फील गुड फिल्म नहीं होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon Knight trailer first look teaser cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+hotstar
Moon Knight Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल मार्वेल स्टूडियो ने ‘डॉक्टर स्ट्रैंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के ट्रेलर में अपनी पिछली वेब सीरीज ‘वांडा विजन’ का भी तड़का लगा दिया है। और दर्शकों को अब लगने लगा है कि नई वेब सीरीज ‘मून नाइट’ के किरदार भी एमसीयू की आने वाली फिल्मों में अपने तेवर दिखा सकते हैं। मार्वेल ने बीते साल ‘वांडा विजन’ के अलावा ‘लोकी’, ‘हॉकआई’, ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ और ‘व्हाट इफ’ जैसी सीरीज रिलीज की थीं।

वेब सीरीज ‘व्हाट इफ’ में दिखा डॉक्टर स्ट्रेंज के हमसाये जैसा खौफनाक रूप लोगों ने फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रैंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के ट्रेलर में देखा है। ऐसे में अब ‘मून नाइट’ के ट्रेलर में मार्वेल स्टूडियो क्या सरप्राइज लाने वाला है, इस पर एमसीयू के प्रशंसकों की निगाहें अभी से टिक गई हैं। इस साल मार्वेल की तैयारी ‘मून नाइट’ के बाद ‘शी हल्क’ और ‘मिस मार्वेल’ जैसी सीरीज रिलीज करने की भी है।  

Moon Knight trailer first look teaser cast and crew marvel studios cinematic universe Disney+hotstar
Moon Knight Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार मार्वेल का नया किरदार ‘मून नाइट’ एक अमेरिकी फौजी की कहानी है जिसे अपनी पहचान कुछ और समझ आने लगती है। मिस्र की पौराणिक कथाओं के चंद्रदेव खोंशू से जुड़ती इस कहानी में ऑस्कर इसाक मुख्य हीरो की भूमिका में और ईथन हॉक मुख्य विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। सीरीज का 15 सेकेंड का टीजर शनिवार को जारी किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Hulu (@hulu)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed