फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big Boss15: तेजस्वी प्रकाश के भाई प्रतीक वायंगंकर ने किया खुलासा, बताया अभिनेत्री के 'सीक्रेट बॉयफ्रेंड' का सच

Sun, 16 Jan 2022 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 16 Jan 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Tejasswi Prakash’s brother slams fake news about her ‘secret boyfriend saying krissh khedekar is our cousin
तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक वायंगंकर - फोटो : social media

बिग बॉस 15 की सदस्य तेजस्वी प्रकाश का घर से बाहर एक बॉयफ्रेंड है, जिसका नाम कृष खेडेकर है। इस बात का दावा कई मीडिया हाउस द्वारा किया जा रहा है। इसी बीच तेजस्वी प्रकाश के भाई प्रतीक वायंगंकर ने कृष खेडेकर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।

Tejasswi Prakash’s brother slams fake news about her ‘secret boyfriend saying krissh khedekar is our cousin
ताजस्वी प्रकाश अपने भाई के साथ - फोटो : social media
प्रतीक वायंगंकर ने कृष को लेकर कही ये बड़ी बात
प्रतीक वायंगंकर ने अपनी बहन तेजस्वी का बचाव करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "कृष हमारा कजिन भाई है, इस तरह के झूठी अफवाहें न फैलाएं।"  वहीं कृष ने भी तेजस्वी से अपने लिंक-अप की खबरों की निंदा करते हुए कहा, "मैं तेजस्वी को डेट नहीं कर रही हूं। ये अफवाहें हैं। मैं उनके परिवार का एक हिस्सा हूं। झूठी खबरें फैलाना बंद करें।" 


 
Tejasswi Prakash’s brother slams fake news about her ‘secret boyfriend saying krissh khedekar is our cousin
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा को कर रही हैं डेट
तेजस्वी अपने को-कंटेस्टेंट करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात शो में ही हुई और यहीं इन्हें प्यार हो गया। हालांकि बिग बॉस के सफर के दौरान दोनों के बीच बहुत सारी लड़ाइया भी देखने को मिली हैं। करण ने एक लड़ाई के दौरान तेजस्वी को गुस्से में यह तक कह दिया था कि 'अपनी शकल देखो' , जिसके बाद तेजस्वी टूट गईं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi Prakash’s brother slams fake news about her ‘secret boyfriend saying krissh khedekar is our cousin
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

करण के परिवार को मंजूर नहीं ये रिश्ता
ऐसा लगता है कि करण के परिवार को तेजस्वी फूटी आंख नहीं सुहा रहीं है। इस बात का अंदाजा करण की बहन द्वारा दिए गए जवाब से लगाया जा सकता है। करण की बहन मीनू ने हाल ही में एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा, "मैं तेजस्वी को पर्सनली नहीं जानती हूं, तो मैं उन्हें पसंद और न-पसंद करने वाली होती कोन हूं। मै इतना जानती हूं कि जिस तरह वो मेरे भाई को ट्रीट और हर्ट करती है वो ठीक नहीं है। मैं ये बर्दाशत नहीं कर सकती और मेरा भाई ही मेरे लिए मायने रखता है।" वहीं करण के जीजा गौरव मलहोत्रा ने भी तेजस्वी की बुराई करते हुए कहा, "मैं तेजस्वी का असली चेहरा देखने का इंतजार कर रहा हूं, ये उसका असली चेहरा नहीं है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed