{"_id":"61e3e7fb924ed450245c40ec","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-spotted-together-at-bandra-after-breakup-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Pics: ब्रेकअप की अफवाहों के बाद एक बार फिर साथ स्पॉट हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Pics: ब्रेकअप की अफवाहों के बाद एक बार फिर साथ स्पॉट हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Jan 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका फिर देखे गए साथ
- फोटो : Instagram@ VIiral Bhayani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मशहूर डांसर मलाइका अरोड़ा हाल ही में इंटरनेट पर उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस खबर को सुनकर कई फैंस के दिल टूट गए और हर कोई बस यही सोचता रहा कि आखिर क्या हुआ? लेकिन, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और इन सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। दरअसल, दोनों को लंच डेट के लिए बाहर जाते हुए देखा गया और दोनों स्टाइलिश कपड़े पहने हुए स्पॉट किए गए।
2 of 5
मलाइका और अर्जुन एक बार फिर साथ देखे गए
- फोटो : Instagram@ VIiral Bhayani
शानदार तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फ्रिल की कई परतों के साथ एक सफेद बॉडीकॉन ड्रेस फ्लॉन्ट करते हुए अभिनेत्री बेहद आकर्षक लग रही थीं। ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन थी और इसमें बैलून स्लीव्स थीं।
बुधवार को कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन उसी दिन अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने लोगों को करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : Instagram
अब मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। मलाइका ने लिखा सच में 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को सामान्य समझें। 30 की उम्र में नए सपने देखने और नई चीजों की चाह को भी नया न समझे। आप 50 की उम्र में भी अपने जीवन का उद्देश्य ढूंढ सकते हैं, जिंदगी 25 की उम्र में ही खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
अफवाहों की जगह नहीं
इससे पहले अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था- 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, खुश रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' इस पर मलाइका ने भी रिप्लाई करते हुए दिल का इमोजी पोस्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।