अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी 17वीं सालगिरह पर पत्नी मृदुला के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए पंकज लिखते हैं, "सत्रह साल हुए आज परिणय सूत्र में।इस सुखद यात्रा की कुछ यादें। धन्यवाद❤️।"
Pankaj Tripathi Marriage Anniversary: पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीरें, सालगिरह पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी 17वीं सालगिरह पर पत्नी मृदुला के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए पंकज लिखते हैं, "सत्रह साल हुए आज परिणय सूत्र में।इस सुखद यात्रा की कुछ यादें। धन्यवाद❤️।"
जैसे ही अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, वैसे ही सेलेब्स उन्हें सालगिरह की शुभकामनाएं देने लगे। उनकी पड़ोसी अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें सालगिरह की बधाई दी और लिखा, “बहुत अधिक बधाई मृदुला और पंकज❤️❤️❤️।”
वहीं फिल्म 83 के सह-कलाकार दिनकर शर्मा ने पोस्ट किया, “आज पड़ेगा सबको गाना… धिक्क ताना धिक्क ताना धिक्क ताना … धिक्क-धिक्क-ताना-२-३…🎶🎶❤️🤗 ख़ूबसूरत जोड़ें को ख़ूब सारी बधाइयां✨"। इसके अलावा अनुराग कश्यप ने लिखा, "वाह .. बधाई"। सलोनी, योगेश त्रिपाठी, स्वाति सेमवाल, सिद्धांत चतुर्वेदी, रसिका दुगल, फ्लोरा सैनी जैसे अन्य लोगों ने भी जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
एक साक्षात्कार में, मृदुला त्रिपाठी ने पंकज त्रिपाठी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह 24 मई, 1993 की बात है। मेरे बड़े भाई के तिलक समारोह था। मैं कपड़े पहनने के लिए छत पर एक छोटे से कमरे में जा रही थी, जभी भूरी आंखों, भूरे बालों और दाढ़ी वाले एक लड़के पर मेरी नजर पड़ी। वे आंखें पूरे समारोह के दौरान मेरा पीछा करती रही। तब मैं नौवीं कक्षा में थी और पंकज मुझसे दो साल बड़े थे।
इस तरह मृदुला ने दिया अभिनेता का साथ
साक्षात्कार में अभिनेता ने अपनी पत्नी की प्रशंसा करते हुए कहा, मैं बिना किसी चिंता के अपना करियर बना पाया क्योंकि मेरी पत्नी ने घर की पूरी जिम्मेदारी ले ली थी। यदि आप मुझसे मेरे संघर्ष के बारे में पूछेंगे, तो मेरे पास कोई दुखद विवरण नहीं होगा जैसे कि फुटपाथ पर सोना या दिनों तक भूखा रहना। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी पत्नी मृदुला ने घर की सारी जिम्मेदारी संभाली थी। वास्तव में, मैं सभी को बताता हूं कि वह हमारे घर की मर्द है।