फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: मैच के लिए टीम इंडिया को चीयर कर रहे वरुण धवन, प्रीति जिंटा समेत कई सितारे

Tue, 09 Jul 2019 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 09 Jul 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand Preity Zinta to Hrithik Roshan bollywood celebrities cheer up team india
वरुण धवन सहित स्ट्रीट डांसर की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच मैनचेस्टर के स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच के प्रति आम से लेकर खास तक सभी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया के जरिए तमाम लोग टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा रहे हैं। वहीं आम दर्शकों के अलावा कुछ बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने अंदाज में टीम इंडिया को चीयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम वरुण धवन का है। जो अपनी अपकमिंग फिल्म के शूट में बिजी हैं। ऐसे में शूट के सेट से ही फिल्म की बाकी कास्ट के साथ वरुण ने फोटो पोस्ट की है।

 
India vs New Zealand Preity Zinta to Hrithik Roshan bollywood celebrities cheer up team india
preity zinta - फोटो : social media
जी हां, भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच के लिए बॉलीवुड के कई सितारे टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर चीयर कर रहे हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रीति जिंटा ने टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते हुए ट्विटर पर लिखा- 'सेमीफाइनल के लिए ऑल द बेस्ट टीम इंडिया। रोमांचकारी गेम देख रही हूं। Come on INDIAAAA ...'
 

 
India vs New Zealand Preity Zinta to Hrithik Roshan bollywood celebrities cheer up team india
किरण खेर - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने टीम इंडिया का चीयर किया और बल्लेबाज रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'दो गेम और इसका मतलब है कि दो और टन, शर्मा जी के होनहार बेटे रोहित शर्मा की ओर से। अपना बेस्ट देना लड़कों। सेमीफाइनल के लिए बधाई, विराट कोहली को बधाई, पूरा देश तुम्हारे साथ है। चक दे टीम इंडिया।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand Preity Zinta to Hrithik Roshan bollywood celebrities cheer up team india
Vivek Dahiya - फोटो : file photo
छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले एक्टर विवेक दहिया ने भी टीम इंडिया को इस सेमीफाइल के लिए बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'बेस्ट ऑफ लक टीम इंडिया।' गौरतलब है कि विवेक दहिया इन दिनों तबियत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। 
 

 
विज्ञापन
India vs New Zealand Preity Zinta to Hrithik Roshan bollywood celebrities cheer up team india
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
उनके अलावा एक्टर ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के उत्साह को बढ़ाया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने सेल्फी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'टीम इंडिया के लिए बड़ा दिन। मैं एक्शन का इंतजार नहीं कर सकता हूं।' बता दें कि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed