फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: भारतीय अमेरिकी परिवार ने घर में लगाया बिग बी का शानदार स्टैचू, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Mon, 29 Aug 2022 09:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Aug 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Indian American family installs statue of Amitabh Bachchan at home costs around 60 lakhs
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता दुनिया भर में है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन अब अमेरिका में अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी की झलक देखने को मिली है। दरअसल, न्यू जर्सी के एडिसन सिटी में रहने वाले एक भारतीय अमेरिकी परिवार ने अपने घर पर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा को स्थापित किया है। इस दौरान एक शानदार जश्न का आयोजन भी किया गया, जिसमें नेता अल्बर्ट जसानी भी शामिल हुए। 


 

Indian American family installs statue of Amitabh Bachchan at home costs around 60 lakhs
भारतीय-अमेरिकी परिवार ने लगाया बिग बी का स्टैचू - फोटो : सोशल मीडिया

एडिसन में भारतीय सुपरस्टार के एक फैन क्लब द्वारा इस समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान यहां रहने वाले रिंकू और गोपी सेठ ने अपने घर के बाहर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा स्थापित की। इस मौके पर लगभग 600 लोग इकट्ठा हुए, जिसे अक्सर लिटिल इंडिया कहा जाता है। इस मौके पर सभी लोगों ने काफी मस्ती की। लोग पटाखे फोड़ते और डांस करते हुए नजर आए। अभिनेता की प्रतिमा को एक बड़े कांच के बक्से के अंदर रखा गया। इस स्टैचू में अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के मोड में बैठे हुए हैं। इस प्रतिमा को राजस्थान में डिजाइन किया गया था और इसकी लागत  75,000 अमेरिकी डालर यानी लगभग 60 लाख रुपये से अधिक आई।

Indian American family installs statue of Amitabh Bachchan at home costs around 60 lakhs
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

इंटरनेट सुरक्षा इंजीनियर गोपी ने बताया, 'अमिताभ बच्चन मेरे और मेरी पत्नी के लिए किसी भगवान से कम नही हैं। उनकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, वह उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी है। वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और वह अपने फैंस का भी खूब ख्याल रखते हैं। वह बाकी सितारों की तरह नहीं हैं इसलिए मैंने सोचा कि मुझे उनकी प्रतिमा को अपने घर के बाहर रखना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian American family installs statue of Amitabh Bachchan at home costs around 60 lakhs
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गोपी सेठ के मुताबिक, अमिताभ बच्चन प्रतिमा के बारे में जानते हैं और जब बिग बी को इस प्रतिमा के बारे में पता चला था तब उन्होंने गोपी सेठ से कहा था कि वह इस सम्मान के लायक नहीं हैं। सेठ ने कहा कि वह 1991 में न्यू जर्सी में नवरात्रि एक समारोह में पहली बार अपने भगवान (बिग बी) से मिले थे। तब से ही वह उनके बड़े फैन हैं। गोपी सेठ पिछले तीन दशकों से 'बिग बी एक्सटेंडेड फैमिली' की वेबसाइट www.BigBEFamily.com चला रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि वह अपने प्रशंसकों को अमेरिका और विश्व स्तर पर संगठित कर रहे हैं जो बाद में एक वेबसाइट में बदल गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed