सिंगर नेहा कक्कड़ फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ को टीवी शो इंडियन आइडल 11 में एक कंटेस्टेंट ने जबरदस्ती किस कर लिया था। इस बात पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। दरअसल नेहा कक्कड़ को चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं एक ऐसे शख्स के बारे में जो नेहा कक्कड़ के लिए अपनी जान भी दे सकता है।
आखिर कौन है ये शख्स? जो नेहा कक्कड़ के लिए दे सकता है जान, इंस्टाग्राम पर किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा कक्कड़ अपनी फैमिली के काफी क्लोज हैं और अक्सर अपने परिवार संग फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। ऐसे में ब्रदर्स डे (22 मई) के दिन नेहा ने एक भाई टोनी कक्कड़ के साथ फोटो शेयर किया था।
नेहा ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा था- 'मिलिए मेरे भाई टोनी कक्कड़ से, जो मुझे प्यार भी सबसे ज्यादा करता है और डांटते भी बहुत हैं। मैं इन्हें इतना मानती हूं कि इनकी एक भी बात आज तक नहीं टाली। जो भी यह कहते हैं, मैं सुनती हूं। इनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। जरूरी नहीं है कि इनके बर्थडे पर ही इनके लिए ऐसी पोस्ट की जाएगी। ये मैं कभी भी कर सकती हूं। लव यू भैयू।
वहीं नेहा कक्कड़ के इस प्यारे पोस्ट पर उनके भाई टोनी कक्कड़ ने कमेंट करते हुए अपने दिल की बात कह दी। टोनी ने लिखा- 'जान भी दे सकता हूं। लव यू द मोस्ट माय स्टार, नेहू.. स्पीचलेस'। गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ के 28.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
गौरतलब है कि नेहा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए खूब फोटोज शेयर करती रहती हैं। न सिर्फ फोटोज बल्कि नेहा अपने फैंस के लिए वीडियोज भी शेयर करने में गुरेज नहीं करती हैं। नेहा के वीडियोज न सिर्फ क्यूट बल्कि होते हैं बल्कि फनी भी होते हैं। नेहा इंस्टाग्राम के साथ ही टिक टॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
पढ़ें: इस बार दिवाली नहीं मनाएंगी आलिया भट्ट, वजह जानकर आप भी कहेंगे- वाह
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on