फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: सवाई भट्ट के शो से बाहर होने पर दुखी हुईं नव्या नवेली नंदा, कहा- तुम हमेशा ऐसे...'

Mon, 21 Jun 2021 02:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 21 Jun 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Amitabh Bachchan granddaughter Navya Nanda heartbroken as Sawai Bhatt gets evicted
सवाई भट्ट-नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल 12 के बीते एपिसोड में एक शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला, जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। इस एपिसोड में कमाल के परफॉर्मर माने जा रहे सवाई भट्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एलिमिनेशन में उनका नाम सामने आने से कंटेस्टेंट्स काफी निराश हो गए। शो के होस्ट आदित्य नारायण ने दो कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन के लिए स्टेज पर बुलाया। उन्होंने पहला नाम सवाई का लिया और दूसरा नाम पवनदीप का। इसके आगे आदित्य ने कहा कि, 'आज और कल की परफॉरमेंस मिलाकर जजों ने जो फैसला किया है उसके आधार पर जो कंटेस्टेंट आज इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतने के सपने से दूर हो जाएगा वो नाम है सवाई भट्ट'। 



उनके 'इंडियन आइडल 12' से बाहर होने पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन ने नव्य नवेली नंदा भी काफी निराश हैं। दरअसल, सवाई नव्या के पसंदीदा कंटेस्टेंट थे। पिछले दिनों नव्या ने सवाई को अपनी शुभकामनाएं दी थीं। ऐसे में सवाई के एलिमिनेशन पर नव्या ने प्रतिक्रिया दी है।

Indian Idol 12 Amitabh Bachchan granddaughter Navya Nanda heartbroken as Sawai Bhatt gets evicted
नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram

नव्या नवेली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सवाई भट्ट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ नव्य नवेली नंदा ने कैप्शन में लिखा, 'गाते रहो और चमकते रहो।' सोशल मीडिया पर नव्य का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Indian Idol 12 Amitabh Bachchan granddaughter Navya Nanda heartbroken as Sawai Bhatt gets evicted
सवाई भट्ट - फोटो : You tube

बीते दिनों नव्या नवेली ने सवाई के गाने की तारीफ की थी। उन्होंने इंडियन आइडल शो के एक एपिसोड से सवाई भट्ट और उदित नारायण की तस्वीर साझा की थी। साथ ही उन्होंने हैंड ओवेशन वाली इमोजी शेयर कर उनकी प्रतिभा को सराहा था। सवाई के जिए गाने पर नव्या का दिल आया था वो था 'उड़ जा काले कांवा'। सवाई की आवाज में इस गाने ने सभी को काफी प्रभावित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Amitabh Bachchan granddaughter Navya Nanda heartbroken as Sawai Bhatt gets evicted
सवाई भट्ट - फोटो : You Tube

गौरतलब है कि कुछ दिनो पहले ही सवाई ने अपनी परफॉरमेंस से सिर्फ दर्शकों और जजों का ही नहीं बल्कि अपने पिता का भी दिल जीत लिया था। उनके गाने के बाद से उनके पिता काफी भावुक हो गए थे और कहा था कि, 'मैंने कभी सवाई को समझने की कोशिश वहीं की। मैंने अपने बेटे के हुनर का साथ नहीं दिया। मुझे बस लगता था कि वो कुछ नहीं कर रहा बस गाने गा रहे है, लेकिन आज दुनिया भर में उसकी लोकप्रियता देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है'। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर अपने बेटे को पगड़ी दी थी और ये सभी को बहुत पसंद आया था।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Amitabh Bachchan granddaughter Navya Nanda heartbroken as Sawai Bhatt gets evicted
पवनदीप, सवाई भट्ट - फोटो : You tube

वहीं 'इंडियन आइडल 12' से सवाई भट्ट के बाहर होने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर शो को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोग सवाई भट्ट के एलिमिनेट होने से काफी नाराज़ हैं और इस शो को बायस्ड बता रहे हैं। 

   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed