सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्लानर की नौकरी करते थे जॉन: बॉस की एक सलाह ने बदल दी पूरी जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 21 Jun 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
John Abraham career start what he did before acting know full details
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

फिल्मी जगत में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले नौकरी या कोई अन्य काम किया है। इन्ही नामों में से एक नाम है जॉन अब्राहम का। जो फिल्मों में आने से पहले नौकरी कर चुके हैं। लेकिन आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि किसी की एक सलाह पूरी जिंदगी को बदल देती है। जॉन के साथ भी ऐसा कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्होंने अपने बॉस की एक सलाह मानी और उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। जॉन अब्राहम को अलग तरह की फिल्मों के लिए जाना जाता है। बाटला हाउस, सत्यमेव जयते जैसी फिल्में हो या फिर देसी बॉयज और गरम मसाला जैसी जॉन ने अपने प्रशंसकों को अपना हर रूप दिखाया। लेकिन इस अभिनेता की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके बॉस का है। कैसे उन्होंने जॉन को मायानगरी में आने के लिए प्रेरित किया आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।



बॉस की  इस सलाह ने बदल दी जॉन की जिंदगी

फिल्मों में आने से पहले जॉन का भी अपना एक संघर्ष रहा है। जॉन एक मध्यम वर्गीय मलयाली परिवार से हैं। उनके पिता अब्राहम जॉन एक आर्किटेक्ट थे। अपना कॉलेज खत्म करने के बाद जॉन ने मीडिया प्लैनर के तौर पर फर्म्स में काम करना शुरू कर दिया। जॉन शुरू से ही कद-काठी और शारीरिक रूप से अच्छे रहें हैं। इसी नौकरी के दौरान उन्हें उनके बॉस ने एक ऐसी सलाह दी जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। जॉन  के बॉस ने उनकी कद-काठी को देखते हुए, उन्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाने के सलाह दी। इतना ही नहीं मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्होंने जॉन की मदद भी की। जॉन को अपने बॉस का ये आईडिया बहुत पसंद आया। इस अभिनेता ने बिना समय गवाएं मॉडलिंग प्रतियोगिता का फॉर्म भरा। जिस मॉडलिंग प्रतियोगिता में जॉन ने भाग लिया उसमें वो जीतकर 'ग्लैडरैग्स सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' बन गए। इसके बाद उन्हें इस इवेंट के इंटरनेशनल एडिशन में भी हिस्सा लेने का मौका मिला। दुनियाभर के मॉडल्स से भरे इस इवेंट में जॉन अब्राहम फर्स्ट रनर अप रहें।

Trending Videos
John Abraham career start what he did before acting know full details
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

इंडिया के सबसे महंगे मॉडल थे जॉन अब्राहम 

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो पहले मॉडल बने और फिर फिल्मी परदे पर कदम रखा। जॉन भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं। हम आपको बता दे कि जॉन भारत के सबसे महंगे मॉडल रह चुकें है। मॉडलिंग की दुनिया में इस अभिनेता ने खुद को एक इंटरनेशल चेहरा बना लिया। जब उन्होंने फिलीपीन्स में इंटरनेशल मॉडलिंग कांटेस्ट जीता तो उसके बाद उनके पास मॉडलिंग असाइनमेंट की झड़ी लग गई। उन्होंने सिंगापुर , हॉन्गकॉन्ग, लंदन और न्यूयॉर्क समेत दुनियाभर के कई शहरों में मॉडलिंग की। हालांकि इंटरनेशल फेस बनने के बाद भी जॉन इस बात से बहुत परेशान हुए कि इंडिया में वो अब तक अपनी कुछ खास पहचान नहीं बना पाए। इंडिया में खुद का नाम बनाने के लिए जॉन अपने देश वापिस लौट आएं। देखते ही देखते वो भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले मॉडल बन गए। मॉडलिंग फील्ड में जॉन की सफलता को देखते हुए जैजी -बी ने उन्हें अपने गाने ‘सूरमा’ के म्यूज़िक वीडियो में कास्ट किया। ये इस क्षेत्र में उनका पहला काम था। उसके बाद उन्हें पंकज उदास के गाने ‘चुपके चुपके’ में कास्ट किया गया। इस गाने ने उनके सपने को पूरा किया और वो मशहूर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham career start what he did before acting know full details
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

करण जौहर की फिल्म को कर दिया था मना

जॉन अब्राहम शुरुआत से ही अपने फिल्मी करियर को लेकर सतर्क रहे हैं। हम आपको बता दे जब 'कभी खुशी कभी गम' बन रही थी तो उस दौरान करण जौहर ने जॉन को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से सीधा इनकार कर दिया। फिल्म में करण ने उन्हें शाहरुख या ऋतिक की भूमिका के लिए नहीं बल्कि रॉकी जो कॉलेज का सबसे मशहूर लड़का होता है उसके लिए संपर्क किया था। वैसे रॉकी के  'कभी खुशी कभी गम' में गिनकर 4 से 5 सीन ही थे। जॉन के मना करने के बाद इस किरदार को विकास सेठी ने निभाया था।

John Abraham career start what he did before acting know full details
जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु - फोटो : Social Media

महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म' से रखा फिल्मी दुनिया में कदम

मॉडलिंग और कई गाने करने के बाद जॉन ने फिल्म 'जिस्म' बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म में उनके साथ बिपाशा बासु नजर आई थीं। फिल्म ने बड़े परदे पर कुछ खास कमाल तो नहीं किया लेकिन जॉन और बिपाशा के बोल्ड सीन्स की खूब चर्चा हुई। इस फिल्म में काम के लिए जॉन को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू कैटेरगरी में नॉमिनेट किया गया। इसके बाद जॉन ने साया, पाप, ऐतबार और लकीर जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थें। 

विज्ञापन
John Abraham career start what he did before acting know full details
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

अक्षय ने छोड़ी फिल्म, जॉन को मिला हीरो बनने का मौका

अक्षय और जॉन की जोड़ी फिल्म जगत  में शाहरुख-सलमान,अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ की जोड़ी की तरह ही प्रसिद्ध है। इन दोनों ने गरम-मसाला और देसी बॉयज जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अक्षय ने जब एक फिल्म छोड़ी तो उसी फिल्म ने जॉन को मनोरंजन के क्षेत्र में चमकने का मौका दिया। साल 2000 में दीपा मेहता अपनी एलीमेंट्स ट्रिलजी की आखिरी फिल्म ‘वाटर’ बनाने जा रही थीं। इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास के साथ अक्षय कुमार को भी कास्ट किया गया था। लेकिन ये फिल्म विवादों में फंस गई और फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। 2005 में दीपा ने अपने इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू किया। इस बार फिल्म में लीजा रे और सीमा बिस्वास ने मुख्य भूमिका निभाई। जो भूमिका अक्षय निभाने वाले थे उसके लिए जॉन को कास्ट किया गया। जॉन ने दोनों हाथों से इस मौके को लपका। ‘वाटर’ बनकर रिलीज हुई और दुनियाभर में फिल्म की सरहाना और इसे कई पुरस्कार भी मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed