सब्सक्राइब करें

RakshaBandhan:अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग शुरू, इन अभिनेत्रियों को मिला बहनों का रोल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 21 Jun 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar starts shooting of film Rakshabandhan Sahejmeen kaur deepika khanna sadia khateeb and smrithi Srikanth will play the role of sisters
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे अक्षय कुमार ने पिछले रक्षा बंधन पर अपनी बहन अलका हीरानंदानी को जो फिल्म तोहफे में दी थी, उस फिल्म की शूटिंग सोमवार से मुंबई में शुरू हो गई है। पीले कपड़ों में शूटिंग पर पहुंचे अक्षय ने अपनी इस नई फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के सेट से इसके निर्देशक आनंद एल राय के साथ एक तस्वीर जारी की है। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में वह उन अभिनेत्रियों के साथ भी दिख रहे हैं जो फिल्म में अक्षय के किरदार की बहन का रोल निभाएंगी। अलका अपने भाई की इस फिल्म की सह प्रस्तुतकर्ता भी हैं। बीते साल अक्षय ने इस फिल्म की रिलीज डेट इस साल की भैया दूज बताई थी और अगर शूटिंग पूरी रफ्तार में हुई तो इस रिलीज डेट का वचन अक्षय कुमार अब भी निभा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की यह फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों को बयां करने वाली होगी, इस फिल्म का नाम ही 'रक्षाबंधन' हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं जो इससे पहले हाल ही में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ एक फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी शूट कर चुके हैं। 'रक्षा बंधन' का एलान अक्षय कुमार ने इसका एक पोस्टर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा करके किया था जिसमें अक्षय कुमार बहनों से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर फिल्म के नाम के अलावा लिखा है 'बस बहनें देती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न'।

Trending Videos
Akshay Kumar starts shooting of film Rakshabandhan Sahejmeen kaur deepika khanna sadia khateeb and smrithi Srikanth will play the role of sisters
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल के एलान के मुताबिक फिल्म 'रक्षाबंधन' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। दीवाली इस साल 4 नवंबर को है और भैया दूज की पूजा होगी फिल्म की रिलीज के ठीक अगले दिन यानी 6 नवंबर को। अपनी फिल्म के इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक ऐसी कहानी जो आपके दिल को इतनी गहराई से और तुरंत छू लेती है। यह मेरे करियर की ऐसे फिल्म है जिसको मैंने तुरंत साइन किया है। रक्षाबंधन फिल्म को मैं अपनी बहन अलका और इस दुनिया में सबसे प्यारे भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित करता हूं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar starts shooting of film Rakshabandhan Sahejmeen kaur deepika khanna sadia khateeb and smrithi Srikanth will play the role of sisters
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग मुंबई में सोमवार को बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग के पहले दिन अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इसमें हिस्सा लिया। फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों का किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं। 

Akshay Kumar starts shooting of film Rakshabandhan Sahejmeen kaur deepika khanna sadia khateeb and smrithi Srikanth will play the role of sisters
रक्षाबंधन फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन ये जानकारी भी सामने आई कि ये फिल्म अब जी स्टूडियोज ने अपने बैनर तले ले ली है। अब फिल्म की प्रस्तुतकर्ता कंपनी जी स्टूडियोज है और अक्षय की बहन अलका और आनंद इसके सहयोगी प्रस्तुतकर्ता होंगे। अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स और आनंद एल राय की कंपनी कलर येलो प्रोडक्शन इसका निर्माण कर रही हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar starts shooting of film Rakshabandhan Sahejmeen kaur deepika khanna sadia khateeb and smrithi Srikanth will play the role of sisters
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की शूटिंग शुरू होने के मौके पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बड़े होते समय मेरी बहन अलका मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। ये एक ऐसी दोस्ती है जो सबसे सहज रही। आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षाबंधन' उनको समर्पित है और ये इस खास रिश्ते का उत्सव भी है। फिल्म की शूटिंग का आज पहला दिन है। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed