सब्सक्राइब करें

आदित्य नारायण: 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, एक बार हो चुके हैं गिरफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 27 May 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Host Aditya Narayan Controversies From Misbehave With Airport Staff To Arrested For Road Accident
आदित्य नारायण

पिछले कई दिनों से लगातार सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' चर्चा में बना हुआ है। बीत दिनों शो में जो भी हुआ उसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शो के जज से लेकर होस्ट तक सभी को बुरी तरह से ट्रोल किया। ये विवाद तब पैदा हुआ जब वीकेंड स्पेशल एपिसोड में गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। अमित कुमार ने अगले दिन कहा कि उन्हें किसी भी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस खास पसंद नहीं आई और उन्हें सभी की तारीफ करने के लिए कहा गया था। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर शो को बायकॉट करने की मांग उठने लगी। तो वहीं होस्ट आदित्य नारायण ने भी शो में एक बात बोली, जिसे सुनकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। 



खैर ये पहली बार नहीं है जब आदित्य नारायण अपनी किसी बात के लिए ट्रोल हुए हो। इसके पहले भी आदित्य कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना चुके हैं। इतना ही नहीं आदित्य नारायण इसके अलावा भी कई विवादों में घिर चुके हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण का किन विवादों से नाम जुड़ा...

Trending Videos
Indian Idol 12 Host Aditya Narayan Controversies From Misbehave With Airport Staff To Arrested For Road Accident
आदित्य नारायण

शो में कही ये बात
किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर जो बात कही इसके बाद सभी लोग गुस्से में थे। ऐसे में जब अगले वीकेंड पर सिंगर कुमार सानू, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा पौडवाल शो में बतौर गेस्ट पहुंचते हैं तो आदित्य नारायण उनसे पूछते हैं कि आपने जो कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है वो दिल से की है या फिर हमारी टीम ने आपसे ऐसा करने को बोला है? उनकी इस बात को सुनकर दर्शकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Host Aditya Narayan Controversies From Misbehave With Airport Staff To Arrested For Road Accident
नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण - फोटो : Social Media

नेहा कक्कड़ के साथ किया शादी का ड्रामा
कुछ माह पहले शो 'इंडियन आइडल 12' की जज नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के लव अफेयर की सुर्खियां जोरों पर थीं। सिर्फ यही नहीं कहा तो ये भी जा रहा था कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खबर को सुनकर दोनों के फैंस भी काफी खुश थे लेकिन बाद में पता चला कि ये नाटक सिर्फ टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया था। आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल से शादी रचा ली है और नेहा कक्कड़ ने सिंगर रोहनप्रीत संग शादी कर ली।

Indian Idol 12 Host Aditya Narayan Controversies From Misbehave With Airport Staff To Arrested For Road Accident
आदित्य नारायण

आदित्य नारायण की हुई थी गिरफ्तारी
आदित्य नारायण को ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तेज स्पीड में कार चलाते हुए आदित्य ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। ऑटो रिक्शा पर जो बैठी महिला थी उसने होस्ट के खिलाफ शिकायत लिखवाई थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, इस दौरान आदित्य हादसे वाली जगह से भागे नहीं थे बल्कि महिला और रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया था।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Host Aditya Narayan Controversies From Misbehave With Airport Staff To Arrested For Road Accident
एयरपोर्ट कर्मी से बहस करते हुए आदित्य नारायण

एयरपोर्ट स्टाफ के साथ हुई थी बहस
रायपुर एयरपोर्ट पर होस्ट आदित्य नारायण की स्टाफ के साथ बड़ी बहस हो गई थी। मामला आदित्य के सामान का वजन ज्यादा होने का था। दरअसल, आदित्य के लगेज का वजन 40 किलोग्राम ज्यादा था। जिसे देखते हुए स्टाफ ने उनसे 13 हजार रुपये चुकाने के लिए कहा था। आदित्य को इस बात पर गुस्सा आया और उन्होंने कहा कि वह 13 हजार तो नहीं बल्कि दस हजार ही देंगे इससे एक रुपया फालतू नहीं देंगे। इसी बात को लेकर आदित्य और एयरपोर्ट स्टाफ की काफी बहस हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed