फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 2020: ऑडिशन से लेकर शो के सेट तक, जानें सीजन 12 में क्या हुए अहम बदलाव

Sat, 28 Nov 2020 11:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Nov 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Everthing We Know About Indian Idol 12 know all about changes of Neha Kakkar Vishal Dadlani and Himesh Reshammiya singing show due to covid 19
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 का आगाज हो चुका है। आज से इस सीजन के मुकाबले का सिलसिला शुरू होगा और एक बार फिर से कई शानदार प्रतिभा देखने को मिलेगी। इस शो की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में होती है। इंडियन आइडल हमेशा से चर्चित रियलिटी शो रहा है। हम आपको इसके सीजन 12 से जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

Everthing We Know About Indian Idol 12 know all about changes of Neha Kakkar Vishal Dadlani and Himesh Reshammiya singing show due to covid 19
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV

इंडियन आइडल 12 के जज हिंदी सिनेमा के तीन दिग्गज गायक नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया हैं। वहीं एक बार फिर से इस शो को अभिनेता और गायक आदित्य नारयण होस्ट कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार इंडियन आइडल 12 के ऑडिशन काफी अलग हुए हैं। इस बार इस शो के शुरुआती ऑडिशन को ऑनलाइन किया गए था। 

Everthing We Know About Indian Idol 12 know all about changes of Neha Kakkar Vishal Dadlani and Himesh Reshammiya singing show due to covid 19
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV

कंटेस्टेंट्स को पहले अपना एक सिंगिग वीडियो बनाकर सोनी लिव के एप पर साझा करना था। वीडियो सिलेक्शन के बाद कंटेस्टेंट्स को मुंबई स्टूडियो राउंड के लिए बुलाया गया। जहां उनका सिलेक्शन हुआ था। पहली बार ऐसा हुआ है जब हजारों लोगों की भीड़ इंडियन आइडल के ऑडिशन में दिखाई नहीं दी थी। इससे पहले लोगों की भीड़ हमेशा से ऑडिशन के लिए जाती हुई दिखाई देती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Everthing We Know About Indian Idol 12 know all about changes of Neha Kakkar Vishal Dadlani and Himesh Reshammiya singing show due to covid 19
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑनलाइन ऑडिशन की चलते इस बार इंडियन आइडल 12 के जज को कुछ ऐसे प्रतीभाशली कंटेस्टेंट्स भी मिले हैं, जिनकी कभी लोगों की तक खूबसूरत आवाज नहीं पहुंच पाई। साथ ही इस बार कोरोना महामारी के देखते हुए इंडियन आइडल के सेट पर काफी बदलाव किया है। ताकि शो के जज और कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा का ध्यान में रखा जा सके। यह बदलाव तकनीकी तौर पर भी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Everthing We Know About Indian Idol 12 know all about changes of Neha Kakkar Vishal Dadlani and Himesh Reshammiya singing show due to covid 19
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि इंडियन आइडल के अब तक 11 सीजन हो चुके हैं। इस सिंगिग रियलिटी शो ने बॉलीवुड और हिंदी संगीत को कई प्रतिभाशाली और शानदार गायक दिए हैं। इस बहुचर्चित शो के जज कई दिग्गज गायक भी रह चुके हैं। अब तक इंडियन आइडल के जज अनु मलिक, उदित नारायण, अलीशा चिनॉय, सुनिधि चौहान और सोनू निगम सहित कई गायक रह चुके हैं। 

पढ़ें: अजय देवगन ने शुरू की 'मेडे' और 'मैदान' की तैयारी, बाकी फिल्मों का भी ये है पूरा रिपोर्ट कार्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed