{"_id":"60fabb0b8ebc3e584177ca42","slug":"indian-idol-12-pawandeep-feeds-kheer-to-arunita-in-front-of-reena-roy-who-arrived-as-a-guest-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: रीना रॉय के सामने पवनदीप ने अपने हाथों से अरुणिता को खिलाई खीर, रोमांटिक हो गया सेट का माहौल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 12: रीना रॉय के सामने पवनदीप ने अपने हाथों से अरुणिता को खिलाई खीर, रोमांटिक हो गया सेट का माहौल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रीना रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 इस बार काफी कारणों से चर्चा में रहा है। विवादों के साथ साथ इस शो में कंटेस्टेंट को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों का प्यार भी खूब मिला है। ये शो अब धीरे धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और दर्शकों के सामने टॉप छह कंटेस्टेंट आ चुके हैं। हर वीकेंड एपिसोड में कुछ मेहमानों को बुलाया जाता है और इस वीकेंड इंडियन आइडल के सेट पर चार चांद लगाने अल्टीमेट डिस्को किंग बप्पी लहरी और सदाबहार एक्ट्रेस रीना रॉय पहुंचे। इस स्पेशल एपिसोड में अरुणिता कांजीलाल-पवनदीप के बीच प्यार की बातें होंगी।
इसके साथ ही अरुणिता कांजीलाल ने पवनदीप राजन ने अपने हाथों से अरुणिता कांजीलाल को खीर खिलाएंगे। ऐसे में अरुणिता कांजीलाल सबके सामने शर्म से लाल हो जाएंगी। मालूम हो कि मेकर्स टीआरपी पाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शो में इन दिनों इसीलिए अरुणिता और पवनदीप के रिश्ते को लेकर खूब दिखाया जा रहा है।
बता दें कि रीना रॉय ने साल 2000 में फिल्मों को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इसके कई सालों बाद वह पब्लिक में तब नजर आईं जब राजेश खन्ना का 2012 में निधन हुआ था। इंडियन आइडल के इस एपिसोड में दानिश खान रीना रॉय के यादगार गाने ‘आदमी मुसाफिर है, आता है जाता है’ गाएंगे।
3 of 5
रीना रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस परफॉर्मेंस के बाद रीना रॉय ने कहा कि इस परफॉर्मेंस ने उनका दिल छू लिया। उन्होंने अपनी शूटिंग के दिनों से जुड़ीं कुछ यादें भी ताजा कीं। रीना बताती हैं कि यह गाना कश्मीर में शूट किया गया था और हम सभी इसकी शूटिंग पूरी करने के लिए एक महीने तक इस शहर में रहे थे। उस समय ज्यादातर क्रू सदस्यों ने सेट पर अपने बच्चों को लाया था और पैक अप के बाद हमने मिलकर गेम्स खेले और शाम 7:30 बजे तक अपना डिनर भी पूरा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : सोशल मीडिया
इतने सालों बाद रीना रॉय का लुक बेहद बदल गया। शो में अरुणिता कांजीलाल और सायली कांबले ने जब रीना रॉय के हिट गाने गाए तो अभिनेत्री ने अपने डांस मूव्स से समां बांध दिया। अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी तब रीना रॉय के साथ खूब डांस किया।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।