फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: 'करोड़ों साल बाद रेस्टोरेंट आई हूं...' नीना गुप्ता के वीडियो पर फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

Fri, 23 Jul 2021 06:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Jul 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta share video on social media saying crore salon bad restaurant aayi hun and fans are loving this
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्हें अभिनय के साथ साथ उनकी बेबाकी के लिए भी पसंद किया जाता है। नीना अक्सर बिंदास अंदाज में बातें करती हैं और उनकी बातें लोगों को काफी अच्छी लगती हैं। नीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वो अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। कभी वो अपनी ताजा तरीन तस्वीरें दर्शकों के सामने पेश करती हैं तो कभी पुरानी तस्वीरों से अपनी जिंदगी के अनूठे पलों को फैंस को रूबरू करवाती हैं।



फैंस को पसंद आ रहा नीना का ये वीडियो

अब हाल ही में नीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नीना गुप्ता खूब खाना खाते दिख रही हैं और जो बातें कह रही हैं वो लोगों को काफी मजेदार लग रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

Neena Gupta share video on social media saying crore salon bad restaurant aayi hun and fans are loving this
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

नीना वीडियो में दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए नीना ने लिखा, 'करोड़ों साल बाद मैं रेस्टोरेंट में आई हूं। भारत से बाहर हूं, यकीन नहीं हो रहा है कि मैं रेस्टोरेंट में हूं। करोड़ों साल हो गए। सॉरी बाय'। अब उनके इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी बातें सुनकर लोगों को खूब हंसी आ रही है।

Neena Gupta share video on social media saying crore salon bad restaurant aayi hun and fans are loving this
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इस वीडियो पर भावना सौमेया ने पूछा -करोड़ साल? । वहीं गजराज राव ने उनके पोस्ट पर इमोशनल होने वाला इमोजी पोस्ट किया है। फैंस भी उनके वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या किसी ने आपको बताया है कि जब आप ऐसी बातें करती हैं तो बहुत क्यूट लगती हैं'। वहीं सब उनके करोड़ों साल वाली बात पर काफी हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta share video on social media saying crore salon bad restaurant aayi hun and fans are loving this
नीना गुप्ता - फोटो : Social Media

दरअसल पिछले दो सालों में कोरोना के चलते लोगों का रेस्टोरेंट में जाकर खाने का आनंद लेना काफी कम हो गया। अब धीरे धीरे रेस्टोरेंट खुल रहे हैं और लोगों के साथ साथ सेलेब्स भी बाहर जाकर खाने और घूमने का आनंद ले रहे हैं। ये ही वजह है कि नीना गुप्ता भी काफी समय से घर के अंदर थीं और अब रेस्टोरेंट में खाना खाकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
Neena Gupta share video on social media saying crore salon bad restaurant aayi hun and fans are loving this
नीना गुप्ता, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि नीना गुप्ता ने साल 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' से शानदार कमबैक किया था। इस फिल्म में वो आयुष्मान खुराना के किरदार में नजर आईं थीं साथ ही गजराज उनके अपोजिट नजर आए थे। इसके बाद वो 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', वेब सीरीज 'पंचायत' और 'सरदार का ग्रैंडसन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बहुत जल्द हो अमिताभ बच्चन केसाथ फिल्म 'गुडबाय' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed