फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: साथिया की शूटिंग के दौरान रेस्तरां के टॉयलेट में कपड़े बदलते थे विवेक, अभिनेता ने किया खुलासा

Mon, 26 Feb 2024 10:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Feb 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
Indian police force actor vivek oberoi reveals he Changed clothes In Restaurant Toilets During Saathiya Shoot
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय की बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की थी। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म वे अजय देवगन और मोहनलाल जैसे सितारों की तरह नजर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक और एक्शन फिल्म रोड की और  बाद में साथिया में नजर आए। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने शाद अली के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए।


Sunday Box Office: 'आर्टिकल 370' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई, जानें विद्युत की 'क्रैक' समेत अन्य फिल्मों का हाल

Indian police force actor vivek oberoi reveals he Changed clothes In Restaurant Toilets During Saathiya Shoot
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने इस बातचीत में बताया कि साथिया की शूटिंग के दौरान फिल्म का बजट कम होने की वजह से उन्हें  रेस्तरां के टॉयलेट में कपड़े बदलने पड़े। यहां तक की उन्हें बेंच पर सोना पड़ा। एक बातचीत में उन्होंने कहा, “हर कोई कहता था कि साथिया में काम मत करो। आप एक्शन हीरो हैं। आप एक प्रेम कहानी कैसे बना सकते हैं? इसको लेकर मेरे गुरु राम गोपाल वर्मा गुस्से में थे। उन्होंने कहा थी कि यह फिल्म मत करो, लेकिन मैंने सोचा कि इजाजत लेने से बेहतर है कि मैं उनसे माफी मांग लूं। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। साथिया के निर्देशक शाद अली मेरे स्कूल मित्र हैं। वे शुरुआत में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म बना रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी। इससे पहले मेरी पहली फिल्म कंपनी रिलीज हो चुकी थी।''

Indian police force actor vivek oberoi reveals he Changed clothes In Restaurant Toilets During Saathiya Shoot
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दौरान उन्होंने साल 2002 में फिल्म की शूटिंग के समय आईं चुनौतियों पर भी बात की। अभिनेता उस वक्त को याद करते हुए बताया कि साथिया की शूटिंग के दौरान उनकी फिल्म कंपनी रिलीज नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian police force actor vivek oberoi reveals he Changed clothes In Restaurant Toilets During Saathiya Shoot
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा, “ उस समय मैं रेलवे स्टेशनों पर शूटिंग कर रहा था, मैं बेंचों पर सोता था, क्योंकि हमारे पास कोई बजट नहीं था। मेरा पास मेकअप वैन नहीं थी, इसलिए मैं रेस्तरां के शौचालयों में कपड़े बदलता था। हमें एक दिन में चार सीन शूट करने थे। हम दिन में 18-20 घंटे शूटिंग कर रहे थे। डेब्यू के बाद भी मुझे सहायक के तौर पर उस समय शूटिंग के उपकरण तक उठाने पड़े।"

विज्ञापन
Indian police force actor vivek oberoi reveals he Changed clothes In Restaurant Toilets During Saathiya Shoot
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय को हाल ही में इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह सीरीज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। साथ ही, दर्शकों ने विवेक की अदाकारी को भी काफी सराहा था।
Kenneth Mitchell: कैप्टन मार्वल के लिए मशहूर अभिनेता केनेथ मिशेल का निधन, 49 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed