बॉलीवुड सेलेब्स इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वो इंस्टाग्राम पर तस्वीर सिर्फ सोशल होने या लाइक्स बटोरने के लिए ही नहीं बल्कि पैसे कमाने के लिए भी शेयर करते हैं। जी हां, सेलेब्रिटीज को एक फोटो शेयर करने के करोड़ों रुपये मिलते हैं। 2019 में, सोशल मीडिया कंपनी हॉपर मुख्यालय ने एक 'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट' जारी की थी, जिसमें पता चला था कि सेलिब्रिटी प्रति पेड पोस्ट कितना चार्ज करते हैं और निश्चित तौर पर आंकड़े देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि दुनियाभर के इंस्टाग्राम यूजर्स के आधार पर जारी की गई लिस्ट में भारत की सिर्फ दो हस्तियों का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। ये दो भारतीय हैं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। इस लिस्ट के अनुसार भारत में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली एक स्पॉन्सर पोस्ट के सबसे ज्यादा पैसे लेते हैं, इस मामले में इन्होंने कई अन्य दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में जानते हैं कि दुनिया में एक पोस्ट करने के सबसे ज्यादा पैसे कौन लेता है और प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली की फीस कितनी है...
इंस्टाग्राम: अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक, एक पोस्ट साझा करने के करोड़ों रुपये लेते हैं ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान भी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। इंस्टाग्राम पर शाहरुख के करीब 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान प्रत्येक ब्रांडेड पोस्ट के लिए करीब 80 लाख से एक करोड़ तक कमाई करते हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में जलवा दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस लंबे वक्त से किसी भी हिंदी फिल्म में नहीं दिखी हैं। लेकिन प्रियंका की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। हॉपर्स मुख्यालय की 2019 की सूची के अनुसार, देसी गर्ल सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रति पेड पोस्ट के लिए लगभग 1.80 करोड़ रुपए चार्ज करती है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा अधिक एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक है। मेगास्टार इंस्टाग्राम पर प्रति प्रायोजित पोस्ट के लिए लगभग 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। बिग बी उन कुछ हस्तियों में से हैं, जिनके पास सबसे अधिक ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।
फिल्म जगत में जिन सितारों को पैसे देकर उत्पाद का या किसी और बात का सोशल मीडिया पर प्रचार कराया जा सकता है, उनमें आलिया भट्ट भी शामिल हैं। आलिया के इंस्टाग्राम पर लगभग 53.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह प्रमोशन के लिए की गई हर पोस्ट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए लेती हैं।