फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली तस्वीर: श्रेया घोषाल ने साझा की बेटे की फोटो, रखा ये खूबसूरत नाम

Wed, 02 Jun 2021 04:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 02 Jun 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Shreya Ghoshal Shares First Pic of her Son And named him as DEVYAAN MUKHOPADHYAY
श्रेया घोषाल ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गायक श्रेया घोषाल ने 22 मई को अपने बेटे को जन्म दिया था। श्रेया ने यह खुशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। बता दें कि श्रेया ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी इंस्टाग्राम पर ही साझा की थी जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। पहले फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि श्रेया के घर नन्हें राजकुमार आएंगे या एक नन्हीं परी। यह बात तो 22 मई को साफ हो गई थी। लेकिन एक और चीज है जिसके लिए फैंस अब भी बेकरार हैं और टकटकी लगाएं हैं कि आखिर कब मां और बच्चे की पहली झलक देखने को मिलेगी। अब यह इंतजार भी खत्म हो गया है।



श्रेया ने दिखाई बेटे की पहली झलक
दरअसल, श्रेया ने अपने बेटे और पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। श्रेया की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके बेटे का नाम और नाम का अर्थ जानने के लिए बेताब हैं। 

Shreya Ghoshal Shares First Pic of her Son And named him as DEVYAAN MUKHOPADHYAY
श्रेया घोषाल का बेबी शावर - फोटो : Instagram

दरअसल, श्रेया ने एक ट्वीट किया है जिसमें वह अपने बेटे और पति के साथ नजर आ रही हैं। देखते ही देखते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं श्रेया ने कैप्शन के माध्यम से बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

Shreya Ghoshal Shares First Pic of her Son And named him as DEVYAAN MUKHOPADHYAY
श्रेया घोषाल पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेया ने लिखा, 'हम आपको मिलाने जा रहे हैं- 'देवयान मुखोपाध्याय' से। इन्होंने 22 मई को जन्म लिया और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उसकी पहली झलक में ही उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया था, सिर्फ एक मां और पिता ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकते हैं। मैं बहुत खुश हूं और ढेर सारा प्यार।' इसके साथ-साथ उन्होंने अपने पति को भी टैग किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreya Ghoshal Shares First Pic of her Son And named him as DEVYAAN MUKHOPADHYAY
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है देवयान का अर्थ?

श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है। इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा करना भी है। श्रेया की इस तस्वीर पर फैंस समेत कई सिलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं और श्रेया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोफी चौधरी ने लिखा- यह बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। दीया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'छोटे शहजादे पर कृपा बनी रहे। इस खूबसूरत दुनिया में जगमगाते रहो और जीवन भर अपने माता-पिता के प्यार को लेकर चलते रहो।'

विज्ञापन
Shreya Ghoshal Shares First Pic of her Son And named him as DEVYAAN MUKHOPADHYAY
श्रेया घोषाल - फोटो : Instagram

बेटे के जन्म के बाद श्रेया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह खुशी साझा की थी। उन्होंने खुशखबरी देते हुए लिखा था, 'भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बॉय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है। यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अनगिनत दुआओं के लिए आप सभी को शुक्रिया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed