टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल की शादी के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। कारण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। करण को सोमवार को पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि, इसके बाद करण ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। वहीं, निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर भी अपने साथ हुई दर्दनाक कहानी को बयां किया है। साथ ही पति करण मेहरा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। निशा रावल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। ये बताते हुए निशा रो पड़ती हैं। अब इस मामले में टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में कश्मीरा शाह ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत की। इस दौरान कश्मीरा शाह ने निशा रावल को लेकर ढेर सारी बाते कीं और कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
विवाद: निशा रावल के समर्थन में उतरीं कश्मीरा शाह, कहा- करण मेहरा पहले भी कर चुके हैं मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरा शाह ने कहा, 'मैं निशा की तरफ हूं क्योंकि वाकई में करण ने निशा को मारा है। पैसे को लेकर उनके रिश्ते में काफी कुछ उलझा हुआ है और पहले भी करण उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। जब मैं निशा के घर गई तब मुझे इस बारे में पता चला। निशा इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही थी क्योंकि ये बहुत पर्सनल मामला था। हमें पता था कि दोनों के बीच परेशानियां चल रही हैं मगर ये नहीं पता था कि परेशानियां किस हद तक हैं। मैं उनकी बेस्ट फ्रेंड होने के नाते उनके साथ हूं।'
कश्मीरा शाह ने आगे कहा है, 'करण मेहरा ने आरोप लगाया था कि निशा ने उनकी मां को गाली दी। जिसके बाद उनका सिर उन्होंने दीवार पर मार दिया। कश्मीरा ने बताया कि करण जो कर रहे हैं वह सिर्फ खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है और निशा ने जो कहा है वह सच है। उन्होंने कहा, 'यह सच और संभव नहीं है कि खुद को पीटना और इतना गहरा घाव देना है। खुद को कई घाव नहीं दे सकता है। लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में निशा को ठीक से इलाज नहीं मिला तो क्या होगा। घरेलू हिंसा से ज्यादा अभी हम एक दोस्त के साथ खड़े हैं और हम हमेशा उसके लिए खड़े रहेंगे।'
मंगलवार यानी 1 जून को मीडिया से बातचीत के दौरान निशा ने अपनी दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दिया। उन्होंने कहा, 'ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है। मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती'।
उधर, करण ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। एक बातचीत के दौरान करण ने बताया कि ऐसा क्या हुआ था दोनों की लड़ाई पुलिस थाने तक पहुंच गई। करण ने यह स्वीकार किया कि दोनों के रिश्ते में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। करण ने बताया कि पिछले काफी समय से हम अलग होने की सोच रहे थे लेकिन बात पुलिस तक पहुंच जाएगी, इसका अंदाजा भी नहीं था। करण ने कहा हमारे बीच चीजों को सुझाने के लिए निशा के भाई रोहित सेठिया भी आए हुए थे। निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो इतना ज्यादा था कि मैं उसे नहीं दे सकता था। रात 10 बजे फिर हमारे बीच इसी को लेकर बात हुई। तब भी मैंने साफ कहा कि ये मैं नहीं कर सकता। उसके बाद जब मैं कमरे में गया तो निशा पीछे से आ गईं। मैं मां से बात कर रहा था और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाई और मेरे ऊपर थूका, उसके बाद मैंने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा।