फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबुनियाद: दूसरी लड़की से अफेयर होने के आरोप पर करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, बोले - सभी मनगढ़ंत कहानियां हैं

Wed, 02 Jun 2021 01:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 02 Jun 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Karan Mehra Speaks Up About Having Extra Marital Affairs Allegations, Says All are Baseless
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच विवाद बढ़ता ही नजर आ रहा है। अब दोनों के शादी के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।दरअसल, करण मेहरा पर निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि करण को बेल मिल गई थी लेकिन उसके बाद मामले में लगातार कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं।



दूसरी लड़की से है अफेयर: निशा रावल
हाल ही में निशा रावल अपने घर के बाहर मीडिया से रूबरू हुई थीं। उस दौरान निशा के माथे पर चोट लगी साफ नजर आ रही थी और उन्होंने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई थी। वहीं करण भी निशा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बता रहे हैं। इसी बीच निशा ने करण पर एक और आरोप लगाया है। निशा का कहना है कि करण का किसी दूसरी लड़की से अफेयर है और यह बात उन्हें कुछ समय पहले पता चली है। अब करण ने इसका भी जवाब दिया है।

Karan Mehra Speaks Up About Having Extra Marital Affairs Allegations, Says All are Baseless
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

निशा ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि करण का दिल्ली की किसी लड़की से अफेयर है। वह अक्सर उस लड़की से मिलने जाया करते हैं। इसके साथ ही निशा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों के मैसेज पढ़े हैं और साथ देखा भी है। निशा का कहना है कि जब उन्होंने करण से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं और उनके शारीरिक संबंध भी हैं। इस पर करण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Karan Mehra Speaks Up About Having Extra Marital Affairs Allegations, Says All are Baseless
करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान करण ने इन सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत कहानियां करारा दिया है। उन्होंने कहा, 'ये तो होना ही था अब मेरा नाम कई लोगों से जोड़ा जाएगा लेकिन यह सच नहीं है। मैंने निशा को धोखा नहीं दिया और मेरा किसी दूसरी लड़की से अफेयर भी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Mehra Speaks Up About Having Extra Marital Affairs Allegations, Says All are Baseless
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram

इसके साथ ही करण ने यह भी बताया कि निशा बीते तीन साल से अजीब तरह का व्यवहार कर रही हैं। जिसकी वजह से उनको डील करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में उन्होंने मुझसे कहा था कि हमें अलग हो जाना चाहिए और मैंने उनका इस फैसले में साथ दिया क्योंकि वाकई चीजें ठीक नहीं थीं। करण ने बताया कि निशा का व्यवहार हमेशा उग्र रहा है। उन्हें गुस्सा आता है तो वह हाथ-पैर चलाती है, उनको पता ही नहीं रहता है कि वो क्या कर रही हैं।

विज्ञापन
Karan Mehra Speaks Up About Having Extra Marital Affairs Allegations, Says All are Baseless
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि निशा ने मीडिया के सामने कई सारी बातें खुलकर सामने रखी थीं। उनका कहना था कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है और ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। साथ ही निशा का कहना था कि 'मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed