फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें पीएम मोदी सहित इन 10 बॉलीवुड सितारों की पहली इंस्टाग्राम तस्वीर, जानें कुल फॉलोअर्स और पोस्ट

Wed, 04 Mar 2020 01:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 04 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Instagram debut photo of PM Narendra Modi Ranveer shah rukh deepika alia salman aamir priyanka varun
10 बॉलीवुड सेलेब्स का इंस्टाग्राम डेब्यू - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के एक पोस्ट के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो सोशल मीडिया को अलविदा कहने वाले हैं। 2 मार्च को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस रविवार को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की सोच रहा हूं।' लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को नहीं छोड़ने वाले हैं। उनका कहना है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह अपने अकाउंट्स को उन महिलाओं को देंगे जिनके कार्य और जिंदगी ने हमें प्रेरित किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। इस पूरे मामले को लेकर पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट सुर्खियों में आ गए थे। ऐसे में हम आपको इस स्पेशल पैकेज में ये बताते हैं कि पीएम मोदी के साथ ही साथ बॉलीवुड के चुनिंदा 10 सितारों की पहली इंस्टाग्राम तस्वीर कौनसी थी।



 

 

Instagram debut photo of PM Narendra Modi Ranveer shah rukh deepika alia salman aamir priyanka varun
नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर 12 नवंबर 2014 को शेयर की थी। इस तस्वीर पर करीब एक लाख लाइक्स आए थे, जबकि करीब छह हजार लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया था। बता दें कि पीएम मोदी का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट उनकी खुद की तस्वीर नहीं बल्कि 25वें ASEAN समिट की थी। वहीं 18 नवंबर 2014 को पीएम मोदी ने अपनी पहली तस्वीर साझा की थी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hello World! Great being on Instagram. My first photo...this one from the ASEAN Summit.

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on

Instagram debut photo of PM Narendra Modi Ranveer shah rukh deepika alia salman aamir priyanka varun
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
फॉलोअर्स: 29.8 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 602 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1277 (खबर लिखे जाने तक)

10 दिसंबर 2014 को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ डेब्यू किया था। वीडियो में रणवीर ने फैंस को इंडस्ट्री में उनके बिताए चार साल में प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा था। इस वीडियो को 49,149 लाइक्स मिले थे। इसके साथ ही रणवीर ने कुछ देर बाद एक फोटो भी शेयर किया था। फोटो उनकी बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात के शूट का था। फोटो में रणवीर सिंह एक्ट करते नजर आ रहे हैं वहीं कैमरा उनको शूट करते दिख रहा है। इस फोटो पर 20,358 लाइक्स थे। रणवीर ने फोटो और वीडियो के लिए कैप्शन #4YearsOfRanveerSingh का इस्तेमाल किया था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you. #4YearsOfRanveerSingh

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Instagram debut photo of PM Narendra Modi Ranveer shah rukh deepika alia salman aamir priyanka varun
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
फॉलोअर्स: 20.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 6 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 560 (खबर लिखे जाने तक)

31 अक्टूबर 2013 को बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। शाहरुख ने डेब्यू के लिए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इस्तेमाल की थी। शाहरुख ने फोटो को कैप्शन दिया था- पहली बार इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहा हूं। इस फोटो पर 1,49,322 लाइक्स हैं। फोटो शाहरुख खान का एक क्लोजअप सेल्फी था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Using Instagram for the first time ...

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

विज्ञापन
Instagram debut photo of PM Narendra Modi Ranveer shah rukh deepika alia salman aamir priyanka varun
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
फॉलोअर्स: 44.6 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 114 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1146 (खबर लिखे जाने तक)

25 सितंबर 2013 को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। वीडियो को दीपिका ने #LimitedEdition के साथ शेयर किया था। इस वीडियो पर 1,08,250 लाइक्स थे। इसके बाद 2 अक्टूबर 2013 को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला फोटो पोस्ट किया था। फोटो एक कोलॉज था, जिसमें दीपिका के अलावा एक स्टैच्यू और एक बिल्डिंग नजर आ रही है। फोटो को दीपिका ने #Travel #LimitedEdition के साथ शेयर किया था।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#LimitedEdition

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed