सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए टाइगर श्रॉफ के डांस से फातिमा सना शेख के लेटेस्ट फोटो तक।
Instagram: ऋतिक को टाइगर ने दी डांस में टक्कर तो निक-प्रियंका का देसी प्यार हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ
2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म वॉर ने अभी तक 314 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए। फिल्म के एक्शन के साथ ही साथ सभी को ऋतिक टाइगर का डांस भी खूब भाया। फिल्म में ऋतिक-वाणी के गाने घुंघरू ने भी खूब वाहवाही लूटी। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ ने इस गाने पर डांसिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में टाइगर ऋतिक को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
विकी कौशल
विकी कौशल ने अपनी दमदार एक्टिंग और क्यूट बिहेवियर से हर किसी के दिल में जगह बना ली है।विकी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब विकी ने एमडब्लू के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट को विकी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। विकी का देसी अवतार हर किसी को पसंद आ रहा है।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा हाल फिलहाल में 'द व्हाइट टाइगर' के शूट में बिजी हैं। लेकिन फिल्म के अलावा भी वो कई वजहों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में जहां उन्होंने प्रदूषण को लेकर एक पोस्ट किया था तो वहीं आज उन्होंने नोटों के साथ खाना खाते फोटो शेयर किया है। लेकिन इन सभी फोटोज के अलावा निक के साथ उनका एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में निक प्रिंयका काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। निक ने प्रियंका को गोदी में उठा रखा है। इस फोटो से प्रियंका ने निक के भाई को बर्थडे विश किया है।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
हनी सिंह
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन कभी कभी वो अपने फैंस के लिए अपने फोटोज शेयर करते रहते हैं। दरअसल हनी सिंह कुछ सालों पहले इंडस्ट्री से दूर हो गए थे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की और एक बार फिर से हिट सॉन्ग्स दिए। वहीं वापसी के वक्त हनी सिंह काफी मोटे भी हो गए थे, लेकिन हनी सिंह के लेटेस्ट फोटो में वो पहले से पतले नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on