कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने 20 नवंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित 51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2023 में अपने नेटफ्लिक्स विशेष शो 'वीर दास लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीता। वीर दास ने एमी अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ एक साथ तस्वीर साझा की है। साथ ही इस अवॉर्ड के लिए उन्होंने खुशी जाहिर की है।
Vir Das: एमी अवॉर्ड जीतने के बाद वीर ने ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीर, डिशवॉशर के दिनों को याद कर लिखी यह बात
इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वीर दास पहले भारतीय हास्य अभिनेता बने हैं। उन्होंने यह पुरस्कार 'डेरी गर्ल्स सीजन 3' के साथ साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वीर दास पहले भारतीय हास्य अभिनेता बने हैं। उन्होंने यह पुरस्कार 'डेरी गर्ल्स सीजन 3' के साथ साझा किया है। दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। वीर दास ने पुरस्कार समारोह के बाद अपने ग्राउंडिंग पल के बारे में साझा किया। इस दौरान उन्होंने याद किया कि वह एक बार डिशवॉशर थे।
ऐसे 'सीता' को मिले थे उनके असली 'राम'
वीर दास ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वीर रसोई में अपनी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह और उनकी टीम रसोई से होते हुए प्रेस रूम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह डिशवॉशर स्टैंड के पास से गुजरे, तो उनके मैनेजर ने उन्हें याद दिलाया कि वह कभी डिशवॉशर हुआ करते थे।
वीर दास ने डिशवॉशर स्टैंड के पास हाथ में एमी ट्रॉफी पकड़े हुए कुछ तस्वीरें क्लिक कीं। तस्वीर पर वीर दास ने लिखा, 'तो। बड़े क्षणों को ग्राउंडिंग की आवश्यकता होती है। हम एमी जीते हैं। हम रसोई से होते हुए प्रेस कक्ष की तरफ जा रहे हैं। हम डिशवॉशर स्टैंड के पास से गुजरे। मेरे प्रबंधक रेग ने कहा कि तुम्हें याद है कि तुम एक समय पर डिशवॉशर थे, ठीक है? यहीं पर आपकी फोटो लेते हैं। रात की मेरी पसंदीदा तस्वीर।'
अभिनेता ने तस्वीरे साझा कर कैप्शन में लिखा, 'आंखें पूरी तरह बंद हो गईं। यह ग्लैमरस नहीं है, फिर भी आज रात की मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है। यह तस्वीर सबसे ग्लैमरस नहीं है, फिर भी यह यादगार रात की उनकी पसंदीदा तस्वीर है। इसके अलावा इस तरह बेतरतीब गिलास कौन छोड़ता है?'
Sam Bahadur: विक्की कौशल ने मेघना गुलजार के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीर, निर्देशक को बताया 'सबसे बहादुर