{"_id":"5e638b378ebc3ef4087c4b7f","slug":"international-women-day-2020-know-best-song-of-based-on-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women's Day 2020: हौंसला बढ़ाते हैं ये गाने, महिलाओं के जोश और ख्वाहिशों को करते हैं सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Women's Day 2020: हौंसला बढ़ाते हैं ये गाने, महिलाओं के जोश और ख्वाहिशों को करते हैं सलाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 07 Mar 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
song based on Women
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। महिलाएं किसी भी मामले में अब पुरुषों से पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के लिहाज से भी देखें तो बीते कुछ सालों में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने बहुत से अभिनेताओं की तुलना में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने फिल्म को अकेले अपने दम पर हिट करके दिखाया है। वहीं उनकी फिल्मों के गाने भी काफी हिट रहे हैं। इन गानों में महिलाओं के जोश और ख्बवाहिशों की बात की गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज हम आपको महिलाओं पर आधारिक उन्ही गानों से रुबरू करवाते हैं।
2 of 5
जिद्दी दिल
ये गाना फिल्म मैरी कॉम का है। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। महिलाओं के अंदर जज्बा भरने वाले इस गानो को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। इस गाने को विशाल ददलानी ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। फिल्म मैरी कॉम का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।
3 of 5
पटाखा गुड्डी
ये खूबसूरत नगमा फिल्म ‘हाईवे’ का है। इस गाने के बोल एक आजाद लड़की की भावनाओं को बयां करते हैं। इस गाने को अभिनेत्री आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। इस गाने को नूरन बहनों ने गाया है। वहीं इस गाने का म्यूजिक मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ‘हाईवे’ साल 2014 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीते हैं चल
ये गाना फिल्म ‘नीरजा’ का है। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। ये गाना एक लड़की को मुश्किलों से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस गाने को अभिनेत्री सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। फिल्म ‘नीरजा’ का निर्देशन राम माधवनी ने किया था।
विज्ञापन
5 of 5
वुमानिया
ये गाना पिछले साल आई फिल्म 'सांड की आंख' है। महिला प्रधान इस फिल्म तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर है। इस फिल्म का 'वोमानिया' गाना महिलाओं उनके लक्ष्य के लिए जोश भरता है। गाने के बोल महिलाओं को खास तरह की ताकत देने वाले हैं। इस गाने को तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर फिल्माया गया है। फिल्म 'सांड की आंख' का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।