फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल पुरानी फिल्म पर करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'रोना आसान है लेकिन...'

Sat, 07 Mar 2020 04:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 07 Mar 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
angrezi medium actress Kareena Kapoor Khan talks about Karan Johar movie Kabhi Khushi Kabhie Gham
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। ऐसे में करीना कपूर फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच करीना अपनी आगामी फिल्म के भी प्रमोशन में जुट गई हैं। ऐसे में करीना ने करीब 18 साल पुरानी फिल्म कभी खुशी कभी गम को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

angrezi medium actress Kareena Kapoor Khan talks about Karan Johar movie Kabhi Khushi Kabhie Gham
kareena kapoor - फोटो : social media

दरअसल हाल ही में करीना कपूर ने एनडीटीवी से बातचीत की और करीब 20 साल के फिल्मी करियर पर खुलकर बात की। इस बीच करीना ने 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई फिल्म कभी खुशी कभी गम पर भी बात की। इस फिल्म में अपने किरदार 'पू' को लेकर करीना ने अपने दिल की बात की है।

angrezi medium actress Kareena Kapoor Khan talks about Karan Johar movie Kabhi Khushi Kabhie Gham
K3G

करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि पू का किरदार निभाना आसान नहीं था। मुझे लगता है कि रोना और भावुक होना किसी को हंसाने से ज्यादा आसान होता है। वहीं एक मुख्य किरदार होने के साथ ही साथ ओवर द टॉप एक्टिंग करना प्यारा लेकिन मुश्किल होता है।' बता दें कि फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल और ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
angrezi medium actress Kareena Kapoor Khan talks about Karan Johar movie Kabhi Khushi Kabhie Gham
kareena kapoor - फोटो : social media

इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर भी करीना कपूर ने अपनी बात रखी। करीना ने कहा, 'हॉलीवुड में काम करने के लिए बहुत सारे धैर्य और साहस की जरूरत होती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अभी तक उस स्टेज पर पहुंची हूं कि जहां मैं ऐसा महसूस कर सकूं कि मुझे हॉलीवुड फिल्म करनी है। वहीं फिलहाल मेरी प्राथमिकताएं भी दूसरी हैं। मैंने अभी तक हॉलीवुड जाने का सोचा नहीं है।'

विज्ञापन
angrezi medium actress Kareena Kapoor Khan talks about Karan Johar movie Kabhi Khushi Kabhie Gham
kareena kapoor - फोटो : amar ujala

बात करीना कपूर के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री की आखिरी फिल्म  गुड न्यूज थी। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे। वहीं करीना की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में अंग्रेजी मीडियम, लाल सिंह चड्ढा और तख्त शामिल है।

पढ़ें: हेयरस्टाइल बदलने पर इस एक्टर को देना पड़ा 32 लाख का मुआवजा, जानें क्या है पूरा मामला
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed