{"_id":"5c7b82fdbdec2275c5124ff7","slug":"international-women-s-day-these-5-women-oriented-roles-in-film-should-watch-this-womens-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 फिल्मों में एक्ट्रेसेस ने अपने हुनर से बनाई पहचान, 5 ऐसे दमदार किरदार जो बन गए मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 5 फिल्मों में एक्ट्रेसेस ने अपने हुनर से बनाई पहचान, 5 ऐसे दमदार किरदार जो बन गए मिसाल
Fri, 08 Mar 2019 06:25 PM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
womens day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है इस मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें महिलाओं के किरदार ने छाप छोड़ी। चाहे सकारात्मक किरदार हो या फिर नकारात्मक। बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार नजर आए हैं जो महिलाओं के कई रूप की कहानी को बयां करते हैं।
queen
क्वीन कहानी है दिल्ली में रहने वाली लड़की रानी की। बॉलीवुड में इस तरह की फिल्म और वह भी महिला किरदार को लेकर बनाने का साहस फिल्ममेकर नहीं कर पाते हैं और इस मायने में विकास बहल निर्देशित फिल्म 'क्वीन' अनोखी है। रानी के किरदार में जान डाली है एक्ट्रेस कंगना रनौत ने। इसी फिल्म के लिए कंगना को दूसरी बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म में कंगना रानी के किरदार में हैं जो कि मंगेतर के ठुकराए जाने के बाद भी हार नहीं मानती और अकेले हनीमून पर निकल पड़ती है और फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।
aitraaz
फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका ने सोनिया रॉय नाम की लड़की का नेगेटिव रोल अदा किया था। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थे। प्रियंका का किरदार एक ऐसी लड़की का था जो बहुत महत्वकांक्षी होती है जिसे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए किसी भी हद तक गुजरने में कोई परहेज नहीं होता। 14 साल पहले आई इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
mom
इंग्लिश विग्लिश के बाद श्रीदेवी ने मॉम फिल्म में अपना जलवा बरकरार रखा था। यह फिल्म 2017 में आई थी। फिल्म में श्रीदेवी देवकी सबरवाल नाम की एक ऐसी मां के किरदार में हैं जो अपनी बेटी के साथ हुई बदसलूकी का बदला लेने के लिए सारी हदों को पार कर देती हैं और खुद खूनी बन जाती है।
विज्ञापन
kahani
साल 2012 में आई फिल्म कहानी में विद्या बागची नाम की एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में विद्या बालन ने जिस अभिनय की मिसाल दी वो तारीफ के काबिल है। अपने गुमशुदा पति की तलाश में कोलकता में खूब कत्लेआम मचाया मचाने वाली विद्या बागची ने अपने रोल को जिया था।