फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2019: कटरीना कैफ की बहन समेत इस साल डेब्यू करेंगी ये 5 अभिनेत्रियां

Fri, 08 Mar 2019 06:22 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 08 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
women day 2019 actresses who bollywood debut this year
bollywood - फोटो : social media

बॉलीवुड में एक्ट्रेस की बात करें तो पिछले कुछ सालों में कई बदलाव देखने को मिले। चाहे वो फीस में बराबरी की बात हो या खुद के साथ यौन शोषण का मामला, कई एक्ट्रेस खुलकर सामने आईं और इन मुद्दों पर अपनी राय रखी। पहले ऐसा सोचना भी मुश्किल था कि बॉलीवुड की कोई फिल्म एक एक्ट्रेस के दम पर चल सकती है लेकिन विद्या बालन, कंगना रनौत जैसी कई एक्ट्रेस ने ये साबित कर दिखाया है कि अगर फिल्म की कहानी में दम हो तो दर्शक महिला प्रधान फिल्में भी देखने आते हैं। हर साल बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस डेब्यू करती हैं तो चलिए महिला दिवस पर ऐसे ही कुछ चेहरों से रूबरू करवाते हैं जो इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी।

women day 2019 actresses who bollywood debut this year
Isabelle Kaif

इसाबेल कैफ
नाम से ही आपको अंदाजा हो गया होगा कि इसाबेल का रिश्ता कटरीना कैफ से है। इसाबेल कटरीना की छोटी बहन हैं। पिछले कई इवेंट्स और पार्टियों में उन्हें कटरीना के साथ देखा गया। जल्द ही इसाबेल आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ फिल्म टाइम टू डांस में दिखाई देंगी। अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

women day 2019 actresses who bollywood debut this year
sanjana sanghi - फोटो : social media

संजना संघी
बॉलीवुड की कई फिल्मों में संजना संघी अभी तक सपोर्टिंग किरदार में दिख चुकी हैं लेकिन बतौर मेन लीड एक्ट्रेस के रूप में वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखेंगी। संजना फिल्म किजी और मैनी से बड़े पर्दे पर कदम रख रही हैं। यह फिल्म फॉल्ट इन आवर स्टार्स की हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
women day 2019 actresses who bollywood debut this year
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2

अनन्या पांडे और तारा सुतारिया
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या के साथ डिजनी इंडिया की वीजे तारा सुतारिया फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। ये फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
women day 2019 actresses who bollywood debut this year
surilie gautam - फोटो : social media

सुरीली गौतम
यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम साल 2019 में डेब्यू करने वाली हैं। सुरीली पीरियड ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी में रणदीप हुड्डा के अपोजिट होंगी। साल 2008 में सुरीली टीवी सीरियल मीत मिला दे रब्बा में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed