फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इन 6 स्टार्स ने महिलाओं को किया सलाम, बिग बी बोले- 'मेरे लिए प्रतिदिन महिला दिवस'

Fri, 08 Mar 2019 06:18 PM IST
Ravi Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Ravi Mishra Updated Fri, 08 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Women Day 2019 Amitabh Bachchan to Akshay Kumar salute women power
amitabh akshay ajay - फोटो : file photo

'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) के दिन हर कोई महिलाओं के हौसले को सलाम कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं के जज्बे की सराहना करते हुए खास पोस्ट भी लिख रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। सिनेमाजगत में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया है। फिर चाहे बात एक्टिंग की हो, डायरेक्शन की या फिर प्रोड्यूसर की, इन सभी फील्ड में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पोस्ट दिखाते हैं जो उन्होंने महिलाओं के सम्मान में किए हैं।

Women Day 2019 Amitabh Bachchan to Akshay Kumar salute women power
amitabh bachchan - फोटो : file photo

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का। बिग बी ने ट्वीट किया - 'एक विशेष दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए ना !! मेरे लिए प्रतिदिन महिला दिवस है।' बिग बी के बाद अजय देवगन ने भी महिलाओं को ट्वीट कर सलाम किया। अजय ने लिखा- 'उनके बगैर कुछ भी नहीं। महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।'




 

Women Day 2019 Amitabh Bachchan to Akshay Kumar salute women power
Akshay Kumar

बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार ने भी महिला दिवस पर एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अक्षय के साथ महिला बाइकर्स नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- 'बाइकर रानी के साथ आज लखनऊ में।' इस खास दिन पर उर्मिला मातोंडकर ने भी खुद की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन लिखा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Women Day 2019 Amitabh Bachchan to Akshay Kumar salute women power
urmila matondkar dillagi - फोटो : file photo

उर्मिला मातोंडकर ने लिखा - 'सभी महिलाओं को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। अपनी सुंदरता, विशेषता, ताकत और कमजोरी सभी को अच्छे ढंग से स्वीकार करें, यही हमारा गौरव है। स्त्रीयत्व महिलाओं की सबसे सुंदर और खास विशेषता है। हमेशा दूसरी महिलाओं की ताकत की सराहना करें।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Women’s Day all you lovely ladies ❤️ Embrace your uniqueness,your beauty,your strengths and weakness. Our dignity and vulnerability are our special powers. Femininity is the most beautiful and special quality about being a woman. Don’t let anyone tell you otherwise. And certainly don’t ever loose it in trying to be a “man”. Always recognise n appreciate Strength in other women as that’s the first step towards #morepowertowomen 💕💕 Today is yours and so are all the other days 👍🏻

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial) on

विज्ञापन
Women Day 2019 Amitabh Bachchan to Akshay Kumar salute women power
Kartik Aryan - फोटो : twitter

उर्मिला के अलावा प्रीति जिंटा ने भी वीडियो पोस्ट कर महिला दिवस की सभी को बधाई दी। इसके साथ ही ट्वीट किया - 'इस महिला दिवस पर एक दूसरे के साथ खड़ी होइए। महिला दिवस की शुभकामनाएं।' 'सोनू की टीटू की स्वीटी' स्टार कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर 'बाहुबली' की एक तस्वीर पोस्ट कर मां सहित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। कार्तिक आर्यन ने लिखा - 'मैं सबसे शक्तिशाली व्यक्ति को जानता हूं और वह महिला है। मम्मी सहित देश की सभी शक्तिशाली महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed