फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women's Day: मां को याद कर भावुक हुए राजकुमार राव, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Tue, 08 Mar 2022 03:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 08 Mar 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
international womens day Rajkumar Rao became emotional after remembering his mother wrote a heart touching note by sharing a beautiful picture
राजकुमार राव - फोटो : social media

राजकुमार राव बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। राजकुमार अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिनेता ने अपनी मां को याद किया है। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के लिए भावुक नोट लिखा है। इसके साथ ही अभिनेता ने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां की फोटो पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। 

international womens day Rajkumar Rao became emotional after remembering his mother wrote a heart touching note by sharing a beautiful picture
राजकुमार राव - फोटो : social media

दरअसल, राजकुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, वो अभिनेता की शादी की है। इस तस्वीर में राजकुमार दूल्हा बने हुए हैं और उन्होंने एक हाथ में अपनी मां की तस्वीर ली हुई है। वहीं, दूसरे हाथ से वह अपनी मां को फ्लाइंग किस कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल है। इस तस्वीर में पत्रलेखा की झलक भी देखी जा सकती है। पत्रलेखा अपने लाल लहंगे में दिखाई दे रही हैं। 

international womens day Rajkumar Rao became emotional after remembering his mother wrote a heart touching note by sharing a beautiful picture
Rajkumar Rao - फोटो : social media

इस तस्वीर के साथ राजकुमार राव ने एक प्यारा सा नोट लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वह अपनी मां को बेहद याद करते हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'मां आपको गए छह साल हो गए हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। मैं हमेशा आपको अपने दिल में रखूंगा। मैं जानता हूं कि आप हमेशा मुझे गाइड करने के लिए, बचाने के लिए और दुआएं देने के लिए यहीं पर हैं। मैं खुद पर गर्व महसूस करता हूं कि मैं आपका बेटा हूं। मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि मैं आपको गर्व महसूस करा सकूं। आप हमेशा मेरी हीरो रहेंगी। आई लव यू मां।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
international womens day Rajkumar Rao became emotional after remembering his mother wrote a heart touching note by sharing a beautiful picture
राजकुमार राव - फोटो : social media

राजकुमार राव की ये प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है। कई सेलेब्स ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किया है। राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वह आपको देख रही हैं।' इसके अलावा, जान्हवी कपूर, हुमा कुरैशी, अली फजल समेत कई सितारों ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किया है। कई लाखों लोगों ने इस तस्वीर को लाइक भी किया है। 

विज्ञापन
international womens day Rajkumar Rao became emotional after remembering his mother wrote a heart touching note by sharing a beautiful picture
राजकुमार राव - फोटो : social media

राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास कई सारी फिल्में लाइन में लगी हुई हैं। अभिनेता बधाई दो, भीड़, Ms & Mrs माही, हिट द फर्स्ट केस जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed