विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितम्बर 27, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने भाषण के दौरान योग दिवस का प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद से ही योग के प्रति लोगों का रूझान बढ़ता गया है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रिंया भी पीछे नहीं रही है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए नियमित रूप से योग करती हैं। आइए आज बात करते हैं उन्हीं में से 5 की।
योग से खुद को इतना फिट रखती हैं ये 5 अभिनेत्रियां, उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल
मलाइका अक्सर जिम जाते स्पॉट हो जाती हैं, इसके साथ ही मलाइका योगा भी करती हैं और यही उनकी फिटनेस का राज है। मलाइका योगा करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं। मलाइका अभी 45 साल की हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अभिनय के साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। एक बेटे की मां होने के बाद भी उन्होंने अपना फिगर मेनटेन कर रखा है। इसका श्रेय वह योग को देती हैं। शिल्पा का कहना है कि योग का अनुशासन उनकी जिंदगी को पटरी पर लाया है। 44 की उम्र में भी शिल्पा फिट हैं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
'चंद्रमुखी चौटाला' के नाम से फेसम कविता कौशिक काफी वक्त से योग की दीवानी बनी हुई हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट योग करते हुए तस्वीरों से भरे हुए हैं। दरअसल कविता ने योग की बदौलत फिटनेस पाई है। वह 38 साल की हैं।
आलिया भट्ट की गिनती इस वक्त इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है। खुद को फिट रखने के लिए आलिया योगा भी करती हैं। अष्टांग योगा उनका पसंदीदा योगा है, जिसे वे हफ्ते में 2 बार करती हैं। इसके अलावा आलिया मेडिटेशन भी करती हैं ताकि वे खुद को तनावमुक्त रख सकें। फिल्मों में आने से पहले आलिया का वजन 67 किलो था लेकिन उन्होंने डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए करीब 16 किलो वजन घटाया था।
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
