सब्सक्राइब करें

सोहा की नन्ही परी डेढ़ साल की उम्र में दादी से सीख रहीं योग, कुणाल खेमू ने शेयर की तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Jun 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day Soha Ali Khan daughter Inaaya Naumi learning yoga from grandmother
inaya naumi - फोटो : social media

'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' (International Yoga Day) के दिन आम हो या खास हर कोई योग करके अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। एक ओर जहां पीएम मोदी ने योग करके देश को संदेश दिया तो वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। इस कड़ी में महज डेढ़ साल की सोहा अली खान की नन्ही परी इनाया नौमी (Inaaya Naumi) का नाम जुड़ गया है। इस खास दिन पर इनाया अपनी दादी से योग सीखते हुए नजर आईं। 

Trending Videos
International Yoga Day Soha Ali Khan daughter Inaaya Naumi learning yoga from grandmother
inaaya khemu - फोटो : social media

इनाया की योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में छोटी सी इनाया अपनी दादी से योग सीखते हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में इनाया की क्यूटनेस किसी को भी मंत्र मुग्ध कर सकती है। इनाया तस्वीरों में दादी को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। इनाया की इन तस्वीरों को कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day Soha Ali Khan daughter Inaaya Naumi learning yoga from grandmother
kunal khemu - फोटो : social media

कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने लिखा- 'इनाया अपने दादा की गाइडेंस में दादी से योग सीख रही हैं।' इनाया तैमूर की तरह की हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। योग दिवस के मौके पर इनाया के अलावा कई सेलिब्रिटी की तस्वीरें सामने आई। इनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां भी शामिल हैं। अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। योग दिवस के दिन अक्षय ने अपनी मां अरुणा भाटिया की योग करते हुए तस्वीर पोस्ट की। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Learning yoga from her grand mother under the watchful guidance of her grand father😊 #happyinternationalyogaday

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

International Yoga Day Soha Ali Khan daughter Inaaya Naumi learning yoga from grandmother
akshay kumar - फोटो : social media

फोटो में अरुणा भाटिया बेड पर बैठी ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने लिखा, 'कुछ ऐसा शेयर कर रहा हूं जिस पर मुझे बहुत गर्व है। अपने घुटनों की सर्जरी के बाद 75 साल की मेरी मां ने हर रोज योग करना शुरू किया। एक दिन वो जरूर ठीक हो जाएंगी।' अक्षय कुमार के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में हजारों लोगों के साथ योग किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sharing something I’m extremely proud of...post her knee surgery at the age of 75, my mother started doing yoga and now it is part of daily routine, improving one day at a time🧘🏻♀️ #NeverTooLate #BreatheInBreatheOut #InternationalYogaDay

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

विज्ञापन
International Yoga Day Soha Ali Khan daughter Inaaya Naumi learning yoga from grandmother
Shilpa Shetty and Urmila - फोटो : instagram

तस्वीरों में शिल्पा लोगों को योग सिखाते हुए नजर आईं। शिल्पा के अलावा उर्मिला मातोंडकर ने भी योग किया। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और योग का महत्व भी बताया। उर्मिला ने कैप्शन में लिखा- 'योग खुद का एक सफर, खुद के जरिए खुद तक पहुंचने का...भगवत गीता। योग कोई धर्म नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है। रोज योग करें और खुश रहें।' आपको बता दें, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस योग से खुद को फिट रखती हैं। इसमें बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, मीरा राजपूत, कंगना रनौत, सोनल चौहान, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय शामिल हैं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed