प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने चाहनेवालों के लिए एक मैसेज छोड़ा है। उनकी एक कातिलाना अंदाज वाली वीडियो ने ना जाने कितने लोगों को घायल कर दिया है और अब वे अपने ऑफिशयल अकाउंट पर वैलेंटाइन डे की शाम पर एक खास चीज शेयर करने वाली हैं..
वैलेंटाइन डे की शाम प्रिया प्रकाश अपने दीवानों के लिए देंगी एक और पैगाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया के सिर्फ 26 सैकंड के एक वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में आग लगा रखी है और इस वीडियो की बदौलत वे दुनिया की तीसरी सबसे पॉपुलर इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। क्योंकि प्रिया ने अब अपने ऑफिशियल अकाउंट पर बताया है कि वे वेलेंटाइन डे की शाम पर फिल्म का टीजर रिलीज करने जा रही हैं।
दिल को पल में घायल कर देने वाली प्रिया के वीडियो को देखने के बाद उनके चाहनेवालों से इस टीजर का इंतजार करना मुश्किल हो रहा होगा। क्योंकि प्रिया ना जाने कितने नौजवानों के दिलो-दिमाग में रातोंरात बस गई हैं और अब वे अब इस नये वीडियो को भी देखने के लिए बैचेन हैं।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
बता दें कि बीते रविवार शाम को वायरल हुई प्रिया की ये वीडियो अभी भी सुर्खिय़ों में छाई हुई है। इस वीडियो को वैलेंटाइन वीक पर लॉन्च किया गया था जो कि मलयाली गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का है। यह वीडियो हजारों बार शेयर किया गया है जिसपर लाखों लाइक्स मिले हैं।
यह गाना प्रिया की पहली मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' का है। इस फिल्म के एक गाने में प्रिया के एक्सप्रेशन इतने कातिलाना अंदाज के हैं कि अब उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बिजली के कंरट से भी तेज दौड़ा है।