फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL की ओपनिंग सेरेमनी से पहले रिहर्सल की सामने आईं पहली तस्वीरें, ऐसे परफॉर्म करेंगे स्टार्स

Sat, 07 Apr 2018 02:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018 opening ceremony Hrithik Jacqueline and Tamannaah‬ rehearsals picture viral on Internet
Hrithik
बॉलीवुड सितारे जब किसी भी इवेंट में एक साथ नजर आते है तो फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो जाता है। जब बात IPL ओपनिंग सेरेमनी की हो तो बात ही कुछ और है। अब से कुछ ही घंटों बाद मच अवेटेड इवेंट शुरू हो जाएगा जिसकी तैयारियों में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रात दिन लगे हुए हैं। हाल ही में इस खास दिन की तैयारियों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो बेशक आपको इंप्रेस कर देंगी।
IPL 2018 opening ceremony Hrithik Jacqueline and Tamannaah‬ rehearsals picture viral on Internet
Hrithik Roshan
काफी बदलाव के बाद आखिरकार ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने वाली सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ गए हैं। जिसमें परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह अब नजर नहीं आएंगे। इस सेरेमनी में ऋतिक रोशन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया और प्रभुदेवा डांस का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।
IPL 2018 opening ceremony Hrithik Jacqueline and Tamannaah‬ rehearsals picture viral on Internet
Jacqueline
हाल ही में सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की रिहर्सल करते हुए तस्वीरें सामने आई है जिसे देखकर इतना तो तय है कि आज की शाम फैंस के किसी तोहफे से कम नहीं है जहां पर उन्हें दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन इस खास मौके पर 'तू मेरी' गाने पर डांस करेंगे तो वहीं जैकलीन 'एक दो तीन' गाने पर अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018 opening ceremony Hrithik Jacqueline and Tamannaah‬ rehearsals picture viral on Internet
Tamannaah
तमन्ना भाटिया और वरुण धवन के गाने के बारे में जानकारी नहीं मिली है। ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह चोट की वजह से तो परिणीति चोपड़ा शूटिंग की वजह से परफॉर्म नहीं करेंगी। रणवीर को फुटबॉल खेलते वक्त कंधे पर चोट लग गई थी जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है। वहीं परिणीति चोपड़ा इन दिनों 'नमस्ते इंग्लैड' की शूटिंग कर रही हैं जिस वजह से उन्होंने परफॉर्म करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
IPL 2018 opening ceremony Hrithik Jacqueline and Tamannaah‬ rehearsals picture viral on Internet
IPL 2018 opening ceremony
IPL की ओपनिंग सेरेमनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी जिसमें बॉलीवुड के अलावा क्रिकेटर्स का जमावड़ा लगेगा। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच रविवार को 10:30 बजे शुरू होगा। यह मैच भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 
 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed