फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira-Nupur Reception: सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं आयरा, अनिल कपूर-जया बच्चन समेत कई मेहमानों ने की शिरकत

Sat, 13 Jan 2024 11:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 13 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare Reception First Look goes viral On Internet many Bollywood celebs Attend the party
आयारा खान-नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान और फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखारे ने 10 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने आज 13 जनवरी को अपनी शादी का रिसेप्शन रख रहा है। दोनों अपने रिसेप्शन के लिए पहुंच गए हैं और जोड़े का पहला वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में आयरा सुर्ख लाल जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, नूपुर भी ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रिसेप्शन में शामिल होने पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जया बच्चन ने भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की है।

Ira Khan Nupur Shikhare Reception First Look goes viral On Internet many Bollywood celebs Attend the party
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नुपुर शिकरे आखिरकार अपने रिसेप्शन के लिए पहुंच गए हैं। 10 जनवरी को उदयपुर में ईसाई रीति रिवाज से शादी करने वाले इस कपल ने वहां पहुंचने पर पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए खूब पोज दिए थे। आमिर ने बेटी के लिए भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें ग्लैमर जगत से लेकर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। 
Ira Khan Nupur Shikhare Reception First Look goes viral On Internet many Bollywood celebs Attend the party
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया

आयरा खान और नुपुर शिकरे का रिसेप्शन मुंबई के एनएमएसीसी में हो रहा है। तैयारियां भव्य हैं और इस समारोह में शाहरुख, सलमान खान, कपूर, देओल समेत कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। इस पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के अलावा अंबानी भी शामिल होंगे। वहीं, इन सब के बीच आमिर खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने दोनों बेटों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare Reception First Look goes viral On Internet many Bollywood celebs Attend the party
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयारा खान-नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी में जया बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ पहुंचीं। जया बच्चन के साथ अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी नजर आईं। व्हाइट आउटफिट में सोनाली बेहद हसीन लग रही थीं। 
विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare Reception First Look goes viral On Internet many Bollywood celebs Attend the party
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी में दोनों समधन ने सारी लाइमलाइट बटोरी। आयरा की मां रीना दत्ता हैवी वर्क रेड साड़ी में नजर आईं। वहीं, नुपूर की मां पिंक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा अनिल कपूर भी नागा चैतन्य के साथ पार्टी में शामिल हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed