फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोरावस्था के दिन: आइरा खान को मां रीना ने दी थी सेक्स एजुकेशन की किताब, मददगार हुई साबित

Fri, 23 Jul 2021 12:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 23 Jul 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Ira Khan recalls getting a sex education book from mom when she hit puberty
आइरा खान, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आइरा खान का नाम उन लोगों की गिनती में आता है जो फिल्मों से दूर होकर भी फिल्मी सितारों की तरह लाइमलाइट में रहती हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर आइरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। अब एक बार फिर आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।



मां रीना दत्ता ने दी थी ऐसी किताब
इस बार आइरा ने अपनी पोस्ट के जरिये अपने जीवन के उस दौर की बात की है जब वो बड़ी हो रही थीं। आइरा ने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें खुद को समझने में मदद की थी। आयरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि जब वह युवावस्था (puberty) में पहुंच रही थीं तब उनकी मां रीना दत्ता ने उन्हें एक सेक्स-एड बुक (सेक्स एजुकेशन से जुड़ी किताब) दी थी।

Ira Khan recalls getting a sex education book from mom when she hit puberty
आइरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आइरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद से जुड़ी यह बात बताई है। इस पोस्ट के कैप्शन में आयरा ने लिखा, 'Be curious' यानी उत्सुक बनिए। आइरा ने आगे लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद को पूरी तरह से पहले कभी देखा है। जब मैं जवान हो रही थी तब मेरी मां ने मुझे सेक्स एजुकेशन से जुड़ी किताब दी थी और इसमें कहा गया था कि मैं खुद को आईने में देखूं, लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाई। सामान्य तौर पर भी मेरी बॉडी में काफी बदलाव हुए। अभी काफी आगे तक जाना है।'

Ira Khan recalls getting a sex education book from mom when she hit puberty
आइरा खान - फोटो : instagram

बता दें, आइरा ने 'अगत्सु फाउंडेशन' को भी टैग किया है जिसे हाल ही में उन्होंने लॉन्च किया था। यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर लोगों की मदद करने का काम कर रही है। इस संस्था को लॉन्च करते हुए आयरा ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने पर ध्यान देने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ira Khan recalls getting a sex education book from mom when she hit puberty
आइरा खान - फोटो : instagram

आमिर खान की लाडली आइरा सोशल मीडिया पर अक्सर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातें साझा करती रहती है। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने खुद का ध्यान रखने के सकारात्मक पहलुओं के बारे में बताया था। आइरा ने यह भी कहा कि खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आयरा ने इस बात के बारे में भी खुलासा किया है कि वह सेल्फ केयर के बारे में जनचेतना Agatsu फाउंडेशन के माध्यम से फैलाने वाली हैं।

विज्ञापन
Ira Khan recalls getting a sex education book from mom when she hit puberty
आइरा खान - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि आइरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं क्योंकि वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा ने एक्टिंग की जगह डायरेक्शन को चुना है और कुछ समय पहले ही वो बतौर थिएटर डायरेक्टर डेब्यू कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed