सब्सक्राइब करें

Ira-Nupur Wedding: पायजामा पार्टी में आयरा-नूपुर ने लुंगी डांस पर दी शानदार परफॉर्मेंस, सामने आया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 09 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

आयरा और नूपुर ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक मजेदार पायजामा पार्टी की मेजबानी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Ira-Nupur Wedding: Ira-Nupur gave a spectacular performance on lungi dance in the pajama party see video
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा और नूपुर शिकरे तीन जनवरी को आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए। आयरा और नूपुर ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों पारंपाकि रूप से शादी रचाने के लिए उदयपुर में हैं। उदयपुर में ही दोनों के हल्दी, मेहंदी, संगीत समारोह आयोजित किए गए हैं। बीती रात आयरा और नूपुर ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक मजेदार पायजामा पार्टी की मेजबानी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Ira-Nupur Wedding: Ira-Nupur gave a spectacular performance on lungi dance in the pajama party see video
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media

आयरा खान और नुपुर शिकरे ने उदयपुर में पायजामा पार्टी के दौरान अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। आयरा की चचेरी बहन जैन मैरी ने पार्टी की कुछ झलकियां साझा कीं, जिसमें आयरा मेहमानों के साथ डांस करती दिख रही हैं। तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए जैन मैरी ने कैप्शन में लिखा, 'आयरा नूपुर तुम बहुत प्यारे हो।'

यह भी पढ़ें: Fawad Khan: 'जो काम दिखता है, वो ज्यादा बिकता है', सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने पर बोले फवाद खान

Ira-Nupur Wedding: Ira-Nupur gave a spectacular performance on lungi dance in the pajama party see video
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media

इसके अलावा सोशल मीडिया पर आयरा और नूपुर के कई डांस वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में आयरा-नूपुर सिंगर रिहाना के गाने 'प्लीज डोंट स्टॉप द म्यूजिक' पर जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में मेहमान के साथ आयरा और नूपुर लुंगी डांस गाने पर पायजामा पार्टी में धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। पायजामा पार्टी की वायरल तस्वीरों में आमिर खान भी बैठे नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ira-Nupur Wedding: Ira-Nupur gave a spectacular performance on lungi dance in the pajama party see video
किरण राव, आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media

आयरा के चचेरे भाई जैन ने मेहंदी समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें इमरान खान, लेखा वाशिंगटन, इमरान की बेटी इमारा और उनकी मां नुजहत खान भी नजर आ रही हैं। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव भी शादी के सभी उत्सवों में मौजूद रहीं। किरण राव ने मेहंदी समारोह से एक रात पहले हुई डिनर पार्टी के में आयरा और नूपुर को एक अग्रेंजी गाना समर्पित करते देखा गया।

यह भी पढ़ें: Apna Adda 03: बोरीवली स्टेशन पर उतरा तो लगा कि ये कौन सी मुंबई है, पिता का साथ मिले तो हर संघर्ष जीतना मुमकिन

विज्ञापन
Ira-Nupur Wedding: Ira-Nupur gave a spectacular performance on lungi dance in the pajama party see video
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media

मेहंदी सेरेमनी और पायजामा पार्टी उदयपुर के ताज अरावली रिजॉर्ट एंड स्पा में हुई। वहीं, आज आयरा और नूपुर परिवार और महमानों के साथ संगीत समारोह की मेजबानी करेंगे। बताया जा रहा है कि संगीत समारोह शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। आमिर की लाडली आयरा और नूपुर कल यानी 10 जनवरी को पारंपरिक रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, शादी कार्यक्रम के बाद इस नई नवेली जोड़ी के लिए 13 जनवरी को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed