बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान 10 जनवरी को पूरे रीति-रिवाज के साथ नूपुर शिकरे संग उदयपुर में सात फेरे लेने वाली हैं। स्टारकिड ने 3 जनवरी को मुंबई में लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड, फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे संग अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई थी। इस कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। साथ ही नूपुर का वेडिंग लुक भी खूब चर्चाओं में रहा था। नूपुर जॉगिंग करते-करते जिम वियर में शादी रजिस्टर कराने ताज पैलेस पहुंचे थे। हालांकि, ऐसा करने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा खुद कपल ने कर दिया है।
Ira Nupur Wedding: आयरा से शादी करने जिम वियर में क्यों पहुंचे थे नूपुर शिकरे? जोड़े ने खुद बताई वजह
नूपुर शिकरे ने जिम वियर में आयरा खान संग शादी की औपचारिकताएं पूरी की थीं। हालांकि, इसके पीछे क्या कारण था। इसका खुलासा अब उन्होंने वीडियो के माध्यम से किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूपुर शिकरे ने जिम वियर में शादी की औपचारिकताएं पूरी की थीं। अब, जोड़े ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें नूपुर के कार्यक्रम स्थल पर जॉगिंग करने के फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा किया गया है। क्लिप में वह कहते हैं, 'मैं अपने घर से आयरा के घर तक दौड़ता था। इस रास्ते से मेरा बहुत विशेष संबंध है। ऐसा करना एक भावनात्मक कारण था।'
कपल के जरिए साझा किए गए वीडियो में कार्यक्रम स्थल की विशेष झलक दिखाई गई है। अपनी सुंदर उपस्थिति से सुर्खियां बटोरने वालीं आयरा के शानदार प्रवेश से ठीक पहले, नूपुर खुशी से अपने ससुर आमिर को गले लगाते हैं, और फिर बगीचे में दौड़ते हैं। इसके बाद जोड़ा शादी की कसमें खाता है। आयरा कहती हैं, 'मैं आयर खान, नूपुर शिकरे, तुम्हें अपने पति के रूप में स्वीकार करती हूं।' दुल्हन की प्रतिज्ञा के बाद वहां मौजूद सभी लोग जश्न मनाने लगते हैं। साथ ही आमिर खुशी से तालियां बजाते देखे जाते हैं।
Hanuman: नंगे पैर मंच पर पहुंचकर ‘हनुमान’ के सितारों ने जीते दिल, कमाल की दिख रही फिल्म का कमजोर रहा प्रचार
View this post on Instagram
आयरा खान और नूपुर शिकरे 10 जनवरी को पारंपरिक रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस पारंपरिक शादी के लिए पूरे ताज अरावली रिजॉर्ट को बुक किया गया है। शादी समारोह में शामिल होने वाले 250 मेहमानों के लिए 176 कमरों को रिजर्व रखा गया है। शादी कार्यक्रम के बाद इस नई नवेली जोड़ी के लिए 13 जनवरी को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत लेंगी अभिनय करियर से ब्रेक? एनिमल की सफलता पर फूटा अभिनेत्री का गुस्सा!
13 जनवरी को आयोजित होने वाले नूपुर शिकरे और आयरा खान के रिसेप्शन में बॉलीवुड के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। शादी से पहले का जश्न सलमान खान के आवास पर हुआ था। इस बिग फैट वेडिंग की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।