{"_id":"5ad2f8324f1c1b6e098b49dc","slug":"irrfan-khan-and-saba-qamar-film-hindi-medium-china-box-office-collection-day-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में 'हिन्दी मीडियम' को लेकर लोगों में बढ़ी दीवानगी, कमाई का आंकड़ा 184 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में 'हिन्दी मीडियम' को लेकर लोगों में बढ़ी दीवानगी, कमाई का आंकड़ा 184 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन बॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़ा मार्केट साबित होता हुआ दिख रहा है। इससे पहले 'दंगल' और 'बजरंगी भाईजान' चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों से हैं। चीन में इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज चर्चा में रही थी और दोनों ने शानदार कमाई भी की थी। अब इरफान खान स्टारर 'हिन्दी मीडियम' भी वहां दमदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये की कमाई की है।
2 of 5
hindi medium
भारत में जहां इरफान खान की 'ब्लैकमेल' का धमाल जारी है वहीं चीन में उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने धमाल मचा रखा है। चीन के दर्शकों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय फिल्मों की कहानियां और कलाकार दिलों को छू लेने वाला ऐसा परफार्मेंस देते हैं कि फिर भाषा को परे रख कर उस फिल्म को देखना मजबूरी बन जाती है। इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने महज 11 दिनों में ही 28.20 मिलियन यानि 184 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
#HindiMedium biz more than doubles on second Sat in CHINA... Is nearing ₹ 200 cr mark...
[Week 2]
Fri $ 0.62 mn
Sat $ 1.41 mn
Total: $ 28.20 million [₹ 184.06 cr]
खास बात है कि हिंदी मीडियम भारत में भी सुपरहिट रही थी। वहीं, ये अब चीन में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। चीन में करीब चार हजार स्क्रीन्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने वहां 3.39 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ छह लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। 3 दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीनी बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली पहली फिल्म थी। चीन में 'दंगल' ने 1309 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hindi Medium
इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। चीन में सलमान की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई भी की थी। अब इरफान खान स्टारर 'हिन्दी मीडियम' भी वहां दमदार प्रदर्शन कर रही है।फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी।
विज्ञापन
5 of 5
hindi medium 2
'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी बने हैं जो पूरी तरह से देसी हैं और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती हैं कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे, और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।