{"_id":"5ad2f1824f1c1b87028b49ac","slug":"salman-khan-calls-bobby-deol-with-this-secret-name-on-the-set-of-race-3-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस3' की शूटिंग के दौरान सलमान खान के और करीब आए बॉबी देओल, सेट पर सामने आया सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस3' की शूटिंग के दौरान सलमान खान के और करीब आए बॉबी देओल, सेट पर सामने आया सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जो दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। इस मामले में सबसे पहले नाम जिस एक्टर का आता है वह कोई और नहीं बल्कि दबंग खान हैं। इन दिनों सलमान खान आने वाली फिल्म 'रेस3' के आखिरी गाने की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। इस दौरान सलमान और बॉबी को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसे जानकर आप भी कहेंगे दोस्ती हो तो भाईजान जैसी।
2 of 5
Race 3
सलमान खान की फिल्म 'रेस3' से ही बॉबी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वक्त के बाद एंट्री कर रहे हैं। यहां तक कि यह रोल भी सलमान ने ही बॉबी को फिल्म में दिलवाया था। खबरों की मानें तो इन दोनों की दोस्ती फिल्म की शूटिंग के दौरान एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गई है।
3 of 5
Bobby
कहा जा रहा है कि बॉबी और सलमान सेट पर एक दूसरे को असली नाम से नहीं बल्कि एक नए नाम से पुकारते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक जब भी सलमान बॉबी को सेट पर देखते हैं तो 'मामू' कहकर बुलाते हैं। जिसके जवाब में बॉबी कहते हैं सब कुछ ठीक चल रहा है। आपकी जिंदगी में सब कैसा चल रहा है मामू?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bobby deol
इस बात से इतना तो तय है कि सलमान और बॉबी 'रेस3' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। इस दोनों की दोस्ती का नजारा हाल ही में देखा गया।जब सलमान जेल से बाहर आने के बाद बॉबी के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दिए। यह दोनों एक्टर 'रेस3' के को-स्टार साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan race 3
इस फिल्म में सलमान खान और बॉबी देओल पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हालांकि सलमान बॉबी के बड़े भाई सनी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। हाल ही में सलमान खान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वह मुंबई फिल्म सिटी में जैकलीन और डेजी के साथ नजर आए थे। काला हिरण शिकार मामले में बेल मिलने की शर्त की वजह से सलमान देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं जिस वजह से फिल्म के आखिरी गाने 'अल्लाह दुहाई' की शूटिंग मुंबई में ही की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।