सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर और कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरीं नौ मिस वर्ल्ड, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 30 Apr 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
irrfan khan death last rites and rishi kapoor hospitalized entertainment news
ऋषि कपूर और मिस वर्ल्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे और लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। इस बात पर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि अभिनेता इरफान खान अब हम सबके बीच नहीं रहे। उनके साथ काम कर चुके अभिनेता बेहद दुखी हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ये कैसे हो गया।


इरफान खान को याद कर भावुक हुए बॉलीवुड कलाकार, शेयर की यादें

 
Trending Videos
irrfan khan death last rites and rishi kapoor hospitalized entertainment news
पाकिस्तानी एक्टर्स ने भी की शोक संवेदनाएं व्यक्त - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मौत से कला के क्षेत्र को एक ऐसी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। इरफान खान सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि बहुत अच्छे व्यक्तित्व के धनी भी थे। इरफान की मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री को तो सदमा पहुंच ही है, साथ ही साथ इससे टेलीविजन जगत और हॉलीवुड भी सख्ते में है। तो वहीं इस खबर पर सरहदों को भुलाकर पाकिस्तानी फिल्मों के कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया है। इन कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इरफान की मौत से पाकिस्तानी कलाकार भी हुए आहत, ट्वीट कर कहा- 'अल्फाज नहीं मिल रहे हैं'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan death last rites and rishi kapoor hospitalized entertainment news
Miss World - फोटो : Social Media

दुनिया के नौ अलग-अलग देशों की नौ मिस वर्ल्ड ने कोरोना वायरस के विरुद्ध फ्रंटलाइन योद्धाओं के तौर पर जंग लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सैल्यूट करने के लिए हाथ मिलाया है। अपनी और अपने घरवालों की सुरक्षा के लिए घर पर ही रहने के विचार को प्रसारित करने के लिए 2011 से 2019 के बीच ताज जीतने वालीं इन खूबसूरत महिलाओं को मिस वर्ल्ड फाउंडेशन एक साथ लेकर आया है।

कोरोना वॉरियर्स को मिला दुनिया भर की इन सुंदरियों का साथ, हौसला बढ़ाने एक साथ आईं बीते दशक की मिस वर्ल्ड


 

irrfan khan death last rites and rishi kapoor hospitalized entertainment news
Dadasaheb Phalke

दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ था। 1913 में उन्होंने 'राजा हरिशचंद्र' नाम की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म बनाई थी। दादा साहेब सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक जाने माने निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। उन्होंने 19 साल के फिल्मी करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाईं।

कौन थे भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दादा साहेब फाल्के, पहली फिल्म बनाने में लगे थे इतने दिन
 

विज्ञापन
irrfan khan death last rites and rishi kapoor hospitalized entertainment news
Rishi Kapoor - फोटो : socail media

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद अभिनेता पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed