सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुंबई पुलिस ने दिया इरफान खान को ट्रिब्यूट, कहा- 'तुमको याद रखेंगे गुरु हम'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Death Mumbai Police Give Tribute to The Actor
इरफान खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन की खबर से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में ही शोक की लहर दौड़ गई। इरफान का यूं बेवक्त जाना जैसे फिल्म इंडस्ट्री को अधूरा सा कर गया हो। इरफान की मौत से ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि राजनीतिक गलियारा, आम जनता, खेल जगत या फिर प्रशासन तक आहत हुआ है। सभी लोग अब अपनी संवेदनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने भी इरफान के लिए ट्वीट किया है।

Trending Videos
Irrfan Khan Death Mumbai Police Give Tribute to The Actor
इरफ़ान खान - फोटो : Internet

एक कलाकार कभी मरता नहीं वो हमेशा अपने किरदारों में जिंदा रहता है। उसी तरह इरफान भी अपने किरदारों के साथ ही सभी के दिलों में भी जिंदा रहेंगे। इरफान की मौत पर हर किसी ने शोक व्यक्त किया, प्रधानमंत्री, मुंबई के मुख्यमंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, तो वहीं मुंबई पुलिस ने भी इरफान के लिए एक खास मैसेज देते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया। मुंबई पुलिस लिखा, 'तुमको याद रखेंगे गुरु'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Death Mumbai Police Give Tribute to The Actor
irrfan khan - फोटो : social media

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर इरफान की एक तस्वरी साझा की है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'तुमको याद रखेंगे गुरु'। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, 'मुझे लगता है कि अंत में, पूरे जीवन को जाने देने का एक कार्य बन जाता है, लेकिन जो चीज हमेशा सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है उसे अलविदा कहने में एक पल भी नहीं लगता है। अलविदा इरफान खान। आपको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

Irrfan Khan Death Mumbai Police Give Tribute to The Actor
Irrfan Khan - फोटो : instagram

गौरतलब है कि इरफान खान ने आज सुबह ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। इरफान कई दिनों से थोड़े बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से वो कई दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थे। मंगलवार को उन्हें आंतों में दर्द और सूजन के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी सबसे निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट के जरिए दी थी।

विज्ञापन
Irrfan Khan Death Mumbai Police Give Tribute to The Actor
Irrfan Khan - फोटो : social media

अभी कुछ दिन पहले इरफान की माताजी का भी निधन हो गया था। जिस खबर से इरफान बेहद दुखी थे। इरफान खान लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां के अंतिम दर्शन किए थे। इरफान के इस दुखद निधन से उनके फैन्स भी सदमे में हैं। बॉलीवुड हो, हॉलीवुड हो या सरहद पार के कलाकार हों सभी ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed