बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मौत से कला के क्षेत्र को एक ऐसी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। इरफान खान सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि बहुत अच्छे व्यक्तित्व के धनी भी थे। इरफान की मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री को तो सदमा पहुंच ही है, साथ ही साथ इससे टेलीविजन जगत और हॉलीवुड भी सख्ते में है। तो वहीं इस खबर पर सरहदों को भुलाकर पाकिस्तानी फिल्मों के कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया है। इन कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
इरफान की मौत से पाकिस्तानी कलाकार भी हुए आहत, ट्वीट कर कहा- 'अल्फाज नहीं मिल रहे हैं'
पाकिस्तानी कलाकारों ने भी इरफान की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इरफान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सबा कमर ने इरफान की मौत पर दुख जाहिर किया है। सबा ने ट्वीट में लिखा, 'इरफान खान के निधन की खबर सुनकर गहरा अफसोस हुआ है। कल की ही बात लगती है, जैसे हिंदी मीडियम के सेट से लौट रहे हों। एक अभिनेता और मेनटॉर होने के नाते आपने बहुत कुछ सिखाया। इतने उम्दा कलाकार इतनी जल्दी चले गए। मेरे पास अल्फाज नहीं हैं। श्रद्धांजलि राज। सिर्फ तुम्हारी- मीता।'
Deeply disturbed to hear about the passing of Irrfan Khan. It feels like yesterday coming back from the sets of Hindi Medium. You taught me a lot as an actor and a mentor. Such a brilliant actor gone too soon. I'm at a loss for words.
RIP Raj 💔
Yours Only, Meeta 🌸#IrrfanKhan pic.twitter.com/FaDx1dznFA
पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली ने भी इरफान की मौत पर दुख व्यक्त किया है। बता दें कि सजल अली ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मॉम' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। सजल ने ट्वीट कर लिखा, 'सदमे में हूं और दुखी हूं। कितने जबर्दस्त कलाकार थे। श्रद्धांजलि इरफान खान।
Shocked and sad.
What a brilliant actor he was!
Rest In Peace #IrrfanKhan pic.twitter.com/U6v4I3lt7V
शाहरुख खान के फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री माहिरा खान ने भी इरफान की मौत पर दुख जताया है। माहिरा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'आप थे और हमेशा गोल्ड रहोगे। आपको महानता के साथ शांति मिले।'
You were and will always remain gold. Rest in greatness and peace. Ameen.
— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) April 29, 2020
🤍 pic.twitter.com/NH9ztwQVdd
वहीं पाकिस्तानी सिंगर, राइटर और अभिनेता अली जफर ने भी इरफान खान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 'किल दिल', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी कई और हिंदी फिल्मों में काम करने वाले अली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। आप प्रेरणादायी थे और कोई आपके मुकाबले में नहीं था।'
RIP #IrrfanKhan. You were inspirational and unparalleled.