{"_id":"5ac9e9904f1c1b536b8b459d","slug":"irrfan-khan-film-blackmail-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर के बागी अंदाज के बाद अब इरफान खान की 'ब्लैकमेल' चमकी, 2 दिन में कमाए इतने करोड़ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर के बागी अंदाज के बाद अब इरफान खान की 'ब्लैकमेल' चमकी, 2 दिन में कमाए इतने करोड़
Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
BlackMail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' ने धमाकेदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस डॉर्क कॉमेडी फिल्म ने महज दो दिन में ही 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जो कि अपने आप में ही काबिले तारीफ है।
2 of 5
BlackMail
इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' चीन में अच्छी कमाई कर रही हैं तो वहीं उनकी 'ब्लैकमेल' फिल्म को भारत में ओपनिंग अच्छी मिली है। इस फिल्म ने अब तक 6.66 करोड़ कमा लिए है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आंकड़ा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
3 of 5
Blackmail
'ब्लैकमेल' फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 2.81 करोड़ की कमाई की थी जबकि शनिवार को इस आंकड़े में 37 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 6.66 करोड़ कमा लिए है। जिससे इतना तो तय है कि कुछ ही दिनों में यह अपनी लागत निकालने में कामयाब रहेगी।
#Blackमेल witnessed 37.01% GROWTH on Day 2... Biz was affected, to an extent, by the commencement of #IPL2018... Will have to score on Sun... Biz has to multiply for a respectable weekend total... Fri 2.81 cr, Sat 3.85 cr. Total: ₹ 6.66 cr. India biz.
'ब्लैकमेल' फिल्म का बजट महज 14 करोड़ है। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों के अलावा फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से इरफान के अलावा कीर्ति कुल्हारी है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रही है। जैसा कि नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ब्लैकमेलिंग पर आधारित है। फिल्म में इरफान अपनी पत्नी के प्रेमी को ब्लैकमेल करता है और बाद में खुद भी ब्लैकमेल हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
BlackMail
अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ब्लैकमेल' की तारीफ करते हुए इसे 'आनंददायक' और 'विशिष्ट कहानी' वाली फिल्म बताया है। अमिताभ ने ट्विटर पर फिल्म की पटकथा और कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ भी की है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- 'आज एक आनंददायक फिल्म देखी... ब्लैकमेल... एक शानदार पटकथा, विशिष्ट कहानी, शानदार अभिनय, अच्छी प्रस्तुति तथा संपादन। ऐसी रचनात्मकता देखकर बेहद खुशी हुई।'
T 2760 - Saw a delightful film today .. "BLACKMAIL" ..https://t.co/e79YFffALp .. a brilliant screenplay, unique story, exemplary performances and great presentation and editing ..
Actors excel from Irfan Khan to some fresh new faces .. so happy to see such creativity .. !! pic.twitter.com/Srv9BgiOE2
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।